मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती लगातार दूसरे दिन दिल्ली में डीजल पर 7 पैसे प्रति लीटर हुए कम
नई दिल्ली।पेट्रोल और डीजल की कीमत ( petrol diesel price today ) में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। बात पेट्रोल की कीमत ( petrol price ) की करें तो बीते एक सप्ताह में पेट्रोल करीब 50 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 13 पैसे प्रति लीटर कटौती हुई है। डीजल के दाम में दिल्ली में 7 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज आपको पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी चुकानी होगी।
पेट्रोल हो लगातार सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 72.86, 75.50 और 78.48 प्रति लीटर दाम हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद यहां पर दाम 75.66 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि पेट्रोल के दाम में 25 जुलाई से लगातार कटौती देखने को मिल रही है। अब तक पेट्रोल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर कम हो चुके हैं।
लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ डीजल
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली है। दिल्ली और चेन्नई में 7 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66 और 69.71 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता में 3 और मुंबई में 8 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 68.19 और 69.17 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.