Petrol Diesel Price Today : रविवार को पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई थी।
नई दिल्ली। ( petrol diesel price today ) मोदी सरकार ने बजट में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर 1-1 रुपए एक्साइज ड्यूटी ( excise duty ) लगाई थी, जिसके बाद शनिवार को पेट्रोल-डीजल ( petrol-diesel price ) के दाम आसमान छू रहे थे, लेकिन रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं देखी गई है। देश में रविवार को पेट्रोल ( petrol price ) और डीजल के दाम स्थिर रहेंगे। वहीं, शनिवार को देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2.50 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिला था।
पेट्रोल की कीमतें रहीं स्थिर
आईओसीएल ( IOCL ) की बेवसाइट से मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी में आज पेट्रोल की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। रविवार को दिल्लीवासियों को पेट्रोल खरीदने के लिए 72.96 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगे। इसके अलावा देश के तीन अन्य महानगरों की बात करें तो मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए हैं, इन शहरों में रहने वाले लोगों को पेट्रोल खरीदने के लिए आज क्रमश: 78.57, 75.15, 75.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से दाम चुकाने होंगे।
डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव
मोदी सरकार ने डीजल पर भी एक रुपए की एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी थी, जिसके बाद शनिवार को डीजल की कीमतों में 3 रुपए तक की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। शनिवार को डीजल के दामों में भारी इजाफा होने के बाद रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। आईओसीएल की बेवसाइट के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में रहने वाले लोगों को पेट्रोल-डीजल के आज वही दाम चुकाने होंगे जो उन्होंने शनिवार को दिए थे। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में क्रमश: डीजल के दाम 66.69, 69.90, 68.59 और 70.48 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App