Share Market News

Petrol Diesel Price Today: करीब 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पेट्रोल के दाम, डीजल की कीमत में स्थिरता जारी

Petrol Diesel Price Today: National Capital में Petrol Price करीब 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 8 पैसे का इजाफा हुआ है, जिसके बाद दाम 73.35 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। यह 28 नवंबर 2018 के बाद दिल्ली में सबसे उच्चतम स्तर है।

2 min read
Today Petrol Diesel Price in Noida: पेट्रोल के दाम में इजाफा, डीजल के दाम में राहत, जानिए आज का भाव

नई दिल्ली। एक दिन की राहत के बाद आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत ( petrol price ) में इजाफा हुआ है। इस इजाफे के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम करीब 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दाम 73.35 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। यह पेट्रोल का 28 नवंबर 2018 के बाद सबसे उच्चमत स्तर हैै। वहीं बात डीजल की कीमत ( diesel price ) की बात करें तो उसमें लगातार स्थिरता देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से देश में महंगाई कंट्रोल में दिखाई दे रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि पेट्रोल में इस बढ़ोतरी के बाद देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्या हो गए हैं।

8 पैसे ने पहुंचाया 8 महीने का उच्चतम स्तर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में इजाफा देखने को मिला है। बात देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई की करें तो दोनों महानगरों में 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.35 और 78.96 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। खास बात ये है कि इस 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी ने दिल्ली में पेट्रोल के दाम करीब 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिए हैं। 28 नवंबर को 2018 को पेट्रोल के दाम 73.57 रुपए प्रति लीटर थे। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर इजाफे के बाद दाम 75.77 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में 9 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दाम 76.18 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

पेट्रोल की कीमत में इजाफा






























महानगरपेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)इजाफा (पैसे प्रति लीटर में)
दिल्ली73.3508
कोलकाता75.7712
मुंबई78.9608
चेन्नई76.1809

लगातार 7वें दिन डीजल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में लगातार 7वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जिसकी वजह से देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 12 जुलाई वाले दाम लागू रहेंगे। आपको बता दें कि 12 जुलाई डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66.24, 68.31, 69.43 और 69.96 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
18 Jul 2019 07:30 am
Also Read
View All