Share Market News

पेट्रोल की कीमतों में 16 पैसे की कटौती, डीजल भी 13 पैसे हुअा सस्ता, ये है नर्इ दरें

देश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल की कीमताें में 16 पैसे प्रति लीटर व डीजल की कीमताें में 13 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गर्इ।

less than 1 minute read
Petrol Diesel
पेट्रोल की कीमतों में 16 पैसे की कटौती, डीजल भी 13 पैसे हुअा सस्ता, ये है नर्इ दरें

नर्इ दिल्ली। देश की तेल विपणन कंपनियां लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती कर रही है। रविवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के भाव में कटौती देखने को मिली है। देश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल की कीमताें में 16 पैसे प्रति लीटर व डीजल की कीमताें में 13 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गर्इ। बताते चलें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है जबकि दूसरी तरफ र्इरान से भारत समेत कुछ देशों को तेल आयात की छूट से भी आम लोगों को फायदा मिलते हुए दिखार्इ दे रहा है।

क्या है पेट्रोल की नर्इ दरें

सबसे पहले पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 77.73 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं बात अगर मुंबर्इ की करें तो यहां भी पेट्रोल की कीमतों में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुर्इ है। मुंबर्इ में रविवार को एक लीटर पेट्रोल 83.24 रुपए के भाव से बिक रहा है। चेन्नर्इ में रविवार को पेट्रोल का नया भाव 79.65 रुपए प्रति लीटर व कोलकाता में पेट्रोल का भाव 80.73 रुपए प्रति लीटर हो गया है।


क्या है डीजल के भाव

रविवार को कटौती के बाद डीजल की कीमतों पर नजर डालें तो राजधानी दिल्ली में एक लीटर डीजल का भाव 12 पैसे सस्ता होकर 72.46 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबर्इ में भी डीजल की कीमतों में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुर्इ है जिसके बाद यहां एक लीटर डीजल का भाव 75.92 रुपए हो गया है। चेन्नर्इ में रविवार को डीजल 74.32 रुपए प्रति लीटर की भाव से बिक कर रहा है। जबकि कोलकाता में रविवार को डीजल की कीमतों की बात करें तो यहां डीजल 76.59 रुपए प्रति लीटर की भाव से बिक रहा है।

Published on:
11 Nov 2018 09:14 am
Also Read
View All
US Iran Peace Deal से शेयर बाजार में जश्न का माहौल, 1200 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, जानिए कहां दिखी सबसे ज्यादा तेजी

Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

Post Office Vs Stock Market: पिछले 2 साल में पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी स्कीम्स जितना रिटर्न भी नहीं दे पाया शेयर बाजार, देखिए ये आंकड़े