-PM Ujjwala Yojana: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मोदी सरकार ( Modi Govt ) मुफ्त गैस सिलेंडर ( Free Gas Cylinder ) उपलब्ध करा रही है। -इस योजना के तहत आवेदन ( Registration for PM Ujjwala Yojana ) करने के लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर है। -ऐसे में आप भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
नई दिल्ली।
PM Ujjwala Yojana: कोरोना महामारी ( Coronavirus ) के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मोदी सरकार ( Modi Govt ) मुफ्त गैस सिलेंडर ( Free Gas Cylinder ) उपलब्ध करा रही है। इस योजना के तहत आवेदन ( Registration for PM Ujjwala Yojana ) करने के लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर है। ऐसे में आप भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि 2016 में पीएम उज्जवला योजना की शुरुआत हुई थी, जिसके तहत महिलाओं को निशुल्क गैस सिलेंडर कनेक्शन दिया जाता है। इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस सिलेंडर कनेक्शन देना है। कोरोना संकट के कारण इस योजना की अवधि को अप्रैल से सितंबर तक बढ़ाया गया है।
मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को ट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से चलाया जा रहा है। लेकिन, यह योजना 30 सितंबर को खत्म हो रही है। इस महीने के बाद आप इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इस योजना के समाप्त होने में केवल 9 दिन का समय बचा है। इस योजना के तहत आप फ्री एलीपीजी गैस सिलेंडर का लाभ उठा सकते हैं।
कैसे होगा रजिस्ट्रेशन
-Pradhan Mantri Ujjwala Yojana की आधिकारिक वेबसाइट pmujjwalayojana.com पर जाएं।
-होम पेज पर आपको डाउनलोड फॉर्म पर जाना होगा।
-यहां आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना फॉर्म दिखाई देगा।
-फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
-फॉर्म में सभी जानकारी भर दें।
-इसके साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज अटैच कर दें।
-इस फॉर्म को नजदीकी LPG वितरक के पास जमा कराएं।
-अब डॉक्यूमेंट वेरिफाई होने के बाद आपको एलपीजी गैस कनेक्शन सरकार की ओर से उपलब्ध करा दिया जाएगा।
जरूरी दस्तावेज
बता दें कि इस योजना के तहत केवल बीपीएल परिवार की कोई महिला ही आवेदन कर सकती है। इसके लिए आपको पासपोर्ट साइज फोटो, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, बीपीएल सूची में नाम प्रिंट, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी और राशन कार्ड की फोटो कॉपी जमा करने की आवश्यकता है।