
नई दिल्ली। भाारतीय रेलवे अपने ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली को एक नए कलेवर में पेश करने की तैयारी में हैं। इस नई व्यवस्था के बाद से अब आपके लिए टिकट बुकिंग समेत रेलवे की कई और ऑनलाइन सुविधाओं का फायदा आप आसानी से उठा सकेंगे। इसके लिए भारतीय रेलवे अपनी वेबसइट और एंड्रॉयड आधारित मोबाइल एप इंडियन रेलवे एंड कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की कायापलट करके एक नए अवतार में पेश करने वाली हैं। इसके बाद यात्रियों को टिकट बुक करनें में पहले से आसानी होगी और साथ ही टाइम भी बच पाएगा। रेलवे के अनुसार इस नए वेबसाइट और ऐप से लॉगइन करना और विकल्पों का तलाश करना पहले से अधिक सुगम हो जाएगा, साथ ही यात्रियों को टिकट बुक करते समय टाईम-आउट की समस्या से भी निजात मिल सकेगा।
ट्रैवल वेबसाइट्स को टक्कर देने की तैयारी
रेलवे अपने वेबसाइट और ऐप में ये बदलाव बाकी के टै्रवल वेबसाइट और ऐप्स के अपेक्षा ज्याद बिजनेस करने के लक्ष्य के लिए कर रहा हैं। इसमें कई नए फीचर्स को भी जोड़ा जाएगा। जैसे आपको टिकट बुक करते समया वेटिंग लिस्ट की टिकटों के कंफर्म होने की तारीख भी बताई जाएगी। इससे यात्रियों को अपने यात्रा प्लान करने में आसानी हो सके । वहीं इससे तत्काल टिकट के दुरू पयोग से भी बचा जा सकेगा
कैसा होगा नया वेबासाइट और ऐप
यदि आपको पहले से टिकट बुक करते समय टिकट कंफर्म नहीं हो पा रहा हैं तो उन्हे टिकट कंफर्म होने की तारीख के बारें में जानकारी दी जाएगी। इससें यात्रियों को पहले से ही अपने यात्रा की प्लानिंग करने में आसानी होगी। इसके साथ ही रियल टाइम में चलने वाली ट्रेन के आने और जाने वाली टे्रनों की जानकारी एसएमएस के जरिए दिया जाएगा। तत्काल टिकट के दुरूपयोग पर भी लगाम लग सकेगा। यदि किन्हीं करणों से अपकी ट्रेन लेट होती हैं तो इसकी जानकारी भी यात्रियों को एसएमएस के जरिए दी जाएगी। इस मैसेज में ट्रेन लेट होने वजह और टे्रन की अगले स्टेशन के साथ-साथ अपने गंतव्य तक पहुंचने का समय भी बताया जाएगा।
इसरो की मदद से पता चलेगा ट्रेनों की रियल टाइम लोकेशन
रेलवे अपने इस वेबसाइट और ऐप को पहले से बेहतर बनाने के लिए इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन(इसरो) की मदद भी लेगा। जिससे की यात्रियों को सेटेलाइट के इस्तेमाल से ट्रेनों का सही लोकेशन के बारें मेें पता चल सकेगा। रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, इसरो की मदद से रियल टाइम पर ट्रेनों के लोकेशन को ट्रैक किया जा सकेगा। हालांकि रेलवे ने इसके लॉन्च करने की तारीख के बारें में अभी कोई घोषणा नहीं किया हैं।