14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

432 अंक उछलकर सेंसेक्स 33 हजार के पार पहुंचा, निफ्टी भी 10,300 के स्तर पर

फिलहाल सुबह 01:15 पर सेंसेक्स 432 अंको की बढ़त के साथ 33,039 के स्तर पर और नि$फ्टी 92 अंको की बढ़त के साथ 10,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 25 Oct 2017, 1:20 PM IST

Share Market

मुंबई। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार ने जबरदस्त शुरूआत की। सेंसेक्स 450 अंको की बढ़त के साथ 33,086 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला तो वहीं निफ्टी भी 10,300 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला। इसकी सबसे बड़ी वजह अर्थव्यवस्था की सुस्ती को लेकर परेशान सरकार द्वारा बैंको और सडक़ों के सहारे आर्थिक विकास को पटरी पर लाने की घोषणा के बाद से बाजार में इतना इजाफा देखने को मिल रहा हैं। वहीं पीएसयू बैंको के शेयरों में भी 22 फीसदी तक का उछाल देखने को मिल रहा हैं। बीते दिन वित्त मंत्री द्वारा बैंको के लिए किए गए घोषणा के बाद से बैंको के शेयर्स आज सबसे ज्यादा गुलजार दिख रहे हैं। फिलहाल सुबह 01:15 पर सेंसेक्स 432 अंको की बढ़त के साथ 33,039 के स्तर पर और नि$फ्टी 92 अंको की बढ़त के साथ 10,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा हैं।


बैंकिंग सेक्टर के शेयर्स हाई पर

आज सेक्टोरियल इंडेक्स में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयर्स को छोडक़र बाकी सभी शेयर्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रहा हैं। ऑटो, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, फार्मा, आईटी, मेटल और ऑयल एंड गैस के शेयरों में लिवाली देखने को मिल रही हैं। बैंक निफ्टी की बात करें तो ये फिलहाल 410 अंको की उछाल के साथ 24,632 कें स्तर पर कारोबार कर रहा हैं। पीएसयू बैंको में भी जबरदस्त लिवाली देखने को मिल रही हैं। सुबह 10:45 पर पीएसयू बैंक 414 अंक चढक़र 9,113 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


10:45 बजे इन शेयरोंं में रही तेजी

दिग्गज शेयरों की बात करें तो एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती इंफ्राटेल, इंफोसिस, और एक्सिस बैंक के शेयर्स ग्रीन जोन में कारोबार कर रहा हैं। वहीं इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और ल्यूपिन के शेयर्स में फिलहाल बिकवाली देखने को मिल रहा हैं।


रुपए की कमजोर शुरूआत

बुधवार को रुपए की कमजोर शुरूआत देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे गिरका 65.14 के स्तर पर खुला। इसके पहले मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की कमजोरी के साथ 65.06 के स्तर पर बंद हुआ था।