14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे-अमूल ने ट्विटर पर फिक्स किया बिजनेस

अमूल इंडिया ने ट्विट के जरिए रेलवे को टैग करते हुए पूछा कि क्या वह उसका रेफ्रिजेरेटेड पार्सल सर्विस का इस्तेमाल कर सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 25 Oct 2017, 10:26 AM IST

Amul

नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग सोशल साइट ट्विटर से बहुत सारे लोग जुड़े हैं। इस सोशल साइट के जरिए अधिकांश लोग अपने विचार रखते हैं। दुनियाभर के राजनेता, सेलिब्रिटी, खिलाडिय़ों आदि की उपस्थिति होने के कारण यह साइट शिकायतों के समाधान के लिए भी तेजी से पॉपुलर हुआ है। अब इस साइट के जरिए एक और नई चीज हुई है। वह है ट्विट के जरिए बिजनेस डील। अमूल इंडिया ने ट्विट के जरिए रेलवे को टैग करते हुए पूछा कि क्या वह उसका रेफ्रिजेरेटेड पार्सल सर्विस का इस्तेमाल कर सकता है। रेलवे ने भी चंद मिनट में इसका जवाब ट्विट के जरिए हां में दे डाला।


अमूल ने ऐसे पेश किया बिजनेस प्लान

अमूल इंडिया ने अपना बिजनेस प्लान ट्विटर पर पोस्ट किया। कंपनी ने अपने बिजनेस प्लान के बारे में बताते हुए रेलवे को टैग कर दिया। अमूल का ट्वीट के कुछ मिनटों बाद भारतीय रेलवे ने अमूल के अंदाज में ही जवाब दिया। रेलवे ने अमूल की पंच लाइन अटरली बटरली का इस्तेमाल कर डील पर खुशी जताई।


कई वेन नहीं हैं इस्तेमाल में

भारतीय रेलवे ने अगर इस डील को हाथोंहाथ लेने में हाजिरजवाबी दिखाई है, तो उसके पीछे एक अहम वजह है। रेलवे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक भारतीय रेलवे के पास ऐसी ज्यादातर वेन फिलहाल इस्तेमाल में नहीं हैं। वहीं, दक्षिण-पश्चिम रेलवे के पास कुछ वेन खराब पड़ी हैं। रेलवे इनको रिपेयर कर इस्तेमाल लायक बना सकती है।


किस वैन की बात

अमूल इंडिया जिस रेफ्रिजेरेटेड वैन की बात कर रहा है, इनकी शुरुआत भारतीय रेलवे ने फल, सब्जी जैसे अन्य सामान की देशभर में डिलीवरी करने के लिए शुरू किया था। अमूल भी इस सर्विस का यूज करना चाहता है।


ट्विटर पर काफी एक्टिव है रेलवे

पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु ट्विटर पर काफी एक्टिव थे। यात्रियों की शिकायत ट्विटर पर मिलते ही उसका समाधान कराते थे। इसके लिए उन्होंने एक सोशल मीडिया सेंटर ही बना रहा था, जो यात्रियों की शिकायतों को जल्द से जल्द हल निकलता था। कई ऐसे मामले आए जिसमें छोटे बच्चों के दूध हो या बीमार का इलाज ट्विट करने के बाद उपलब्ध कराया गया। मौजूदा रेल मंत्री पीयूष गोयल भी ट्विटर का इस्तेमाल कर रेलवे को बेहतर बनाने के लिए काम
कर रहे हैं।