Share Market News

रामदेव की बढ़ी मुश्किलें, पांच दिन में ही हो गया 1267 करोड़ रुपए का नुकसान

बीते पांच दिनों में करीब रुचि सोया के शेयरों में आ चुकी है 43 रुपए की गिरावट शेयरों में गिरावट आने से कंपनी के मार्केट कैप में 1267 करोड़ रुपए की आई कमी

2 min read
Feb 17, 2021
Ramdev's company Ruchi Soya shares down 300 percent since June

नई दिल्ली। जब से योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने रुचि सोया का अधिग्रहण किया है तब से कंपनी का मुनाफा और शेयरों में तेजी देखने को मिली है। हाल ही में आए कंपनी के तिमाही नतीजों में आय में इजाफा देखने को मिला है। उसके बाद भी रामदेव की कंपनी रुचि सोया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते पांच दिनों में कंपनी के शेयरों में करीब 43 रुपए की गिरावट आ चुकी है। जिसकी वजह से कंपनी के मार्केट को 1267 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर कंपनी का शेयर बाजार में किस तरह से परफॉर्म कर रहा है।

रुचि सोया के शेयरों में गिरावट
सप्ताह में लगातार तीसरा दिन और उससे पहले गुरुवार और शुक्रवार यानी कुल मिलाकर पांच दिनों से रुचि सोया के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। आंकड़ों की मानें तो 10 फरवरी को जब बाजार बंद हुआ था तो कंपनी का शेयर प्राइस 711.85 रुपए था। जोकि आज सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर 669 रुपए पर आ गया। यानी इस दौरान कंपनी का शेयर करीब 43 रुपए तक कम हो गया। जो कि एक बड़ी गिरावट मानी जा सकती है।

मार्केट कैप में गिरावट
वहीं दूसरी ओर कंपनी के शेयरों में गिरावट के कारण कंपनी के मार्केट कैप में भी गिरावट देखने को मिल रही है। 10 फरवरी को कंपनी का मार्केट कैप बाजार बंद होने तक 21059.45 करोड़ रुपए था, जोकि आज कंपनी का शेयर 669 रुपए पर आने के बाद 19,791.76 करोड़ रुपए पर आ गया। यानी इस दौरान के कंपनी के मार्केट कैप में 1267.69 करोड़ रुपए की कमी देखने को मिल चुकी है।

आय में तेजी और मुनाफा में गिरावट
हाल ही में कंपनी की ओर से तिमाही नतीजे जारी किए थे। जिसके तहत चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रुचि सोया इंडस्ट्रीज को 227.44 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। जबकि वित्त वर्ष 2019-20 की समान अवधि में कंपनी को 7,617.43 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। वहीं तिमाही में कंपनी के आय 4,475.6 करोड़ रुपए रही जो एक साल पहले 2019-20 की तीसरी तिमाही में 3,725.66 करोड़ रुपए थी। पतंजलि आयुर्वेद ने 2019 में रुचि का अधिग्रहण 4,350 करोड़ रुपए में किया था।

Published on:
17 Feb 2021 12:11 pm
Also Read
View All