Share Market News

SEBI की कंपनियों को राहत, Q1 Results की समयसीमा 15 सितंबर तक बढ़ाई

Q1 Results को जारी करने Last Date थी 14 अगस्त, कोनोना के कारण डेट आगे खिसकाई कंपनियों द्वारा June Q1 Results की डेट को आगे खिसकाने की डिमांड की जा रही थी
2 min read
Sebi
Relief for SEBI companies, Q1 result deadline extended to 15 September

नई दिल्ली। जहां एक ओर कोरोना वायरस के कारण इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ( Income Tax Return ) की ओर से आम टैक्सपेयर्स को राहत देते हुए इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग डेट को एक्सटेंड ( Income Tax Return Date Extend ) कर 30 सितर कर दिया है। वहीं दूसरी ओर बाजार विनियामक भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड यानी सेबी ( Sebi ) की ओर से लिस्टेड कंपनियों को कोरोना काल में राहत देते हुए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे सौंपने की समयसीमा बढ़ाकर ( Q1 Result Deadline Extended ) 15 सितंबर कर दि है। नियम के अनुसार, वित्तीय नतीजे सौंपने की मूल सयमसीमा 14 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर अब 15 सितंबर कर दी गई है।

सेबी की ओर से जारी किया गया है सर्कूलर
सेबी ने एक सर्कुलर में कहा है कि 30 जून को समाप्त हुई तिमाही के वित्तीय नतीजे सौंपने की समयसीमा बढ़ाने की मांग की गई थी जिस पर विचार करने के बाद एलओडीआर विनियमन के नियम 33 के तहत इसे बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी गई है। बाजार विनियामक ने स्टॉक एक्सचेंजों से सभी लिस्टेड कंपनियों को इसकी जानकारी देने और इसे वेबसाइट पर प्रकाशित करने को कहा है।

इस हफ्ते आने है कई कंपनियों के नतीजे
वैसे तो सोमवार से लेकर बुधवार तक कई कंपनियों के तिमाही नतीजों की घोषणा हो चुकी है, लेकिन गुरुवार को शेयर बाजार को प्रभावित करने वाले कुछ अहम कंपनियों के तिमाही नतीजों की घोषणा होने वाली है। पहले बात गुरुवार यानी आज की करें तो देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी के नतीजे आएंगे। वहीं देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों की घोषणा शाम तक होगी। वहीं शुक्रवार यानी कारोबारी दिन के आखिरी दिन देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तिमाही नतीजों की घोषणा होगी। वहीं शुक्रवार को ही इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के वित्तीय नतीजे जारी होंगे।

Updated on:
30 Jul 2020 09:46 am
Published on:
30 Jul 2020 09:44 am
Also Read
View All
Bank of Maharashtra Share Price 26th August: सरकारी बैंकों के शेयर में आई 6% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताए चार कारण, लेकिन कह दी सावधान रहने की बात

Stock Market Holiday: राखी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग? जानिए छुट्टी है या नहीं

FACT Share Price 25th August: दोस्त रूस ने दिया सप्लाई का भरोसा तो 15% तक उछल गए फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयर

Bajaj Hindusthan Sugar Share 24th August: सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगाई तो 12% तक उछल गए शुगर कंपनियों के शेयर, कई स्टॉक्स 52 वीक हाई पर पहुंचे

Vishal Mega Mart Share Price 24th August: CEO की दोबारा नियुक्ति के बाद शेयर में 11% से ज्यादा का उछाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टार्गेट प्राइस