Share Market News

RIL,Maruti Suzuki, IOC, SBI और Bharti Airtel के तिमाही नतीजे तय करेंगे Share Market की चाल

अगले सप्ताह Reliance Industries समेत कई Copmpanies के आने वाले है तिमाही नतीजे American Fed Reserve बुधवार को जारी कर सकता है अपनी नीतिगत ब्याज दरें

2 min read
Share Market
RIL, Maruti Suzuki, IOC, SBI Q1 results decide share market move

नई दिल्ली। बीते कुछ सप्ताहों से शेयर बाजार ( Share Market ) में तेजी बनी हुई है, जिसका अहम कारण है रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ( Reliance Industries Share Price ) में लगातार तेजी बने रहना। वहीं आने वाला सप्ताह भी रिलायंस के नाम रहने आसार है। इसका कारण रिलायंस के तिमाही नतीजों की घोषणा ( RIL Q1 Result )। जिसके बेहतार रहने के आसार है। वहीं दूसरी ओर कई दूसरी कंपनियों जैसे मारुति सुजुकी ( Maruti Suzuki ), एचडीएफसी ( HDFC ), आईओसी ( IOC ), भारती एयरटेल ( Bharti Airtel ), टेक महिंद्रा ( Tech Mahindra ) कंपनियों के तिमाही नतीजों का असर भी शेयर बाजार में देखने को मिल सकता है। इसके अलावा विदेशी संकेतों में फेड रिजर्व ( American Fed Reserve ) की ओर से अपनी नीतिगत दरों का भी ऐलान कर सकता है। इसके अलावा अमरीकी चीन के बीच तनाव का असर भी भारतीय बाजारों में देखने को मिल सकता है।

सोमवार से शुक्रवार तक तिमाही नतीजों की रहेगी भरमार
- सोमवार को टेक महिंद्रा, भारती इन्फ्राटेल और कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा पहली तिमाही नतीजे आएंगे।
- मंगलवार को अल्ट्रोटेक सीमेंट सीमेंट के तिमाही नतीजे जारी होंगे।
- बुधवार को मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, डॉ. रेडीज लेबोरेटरीज व कुछ अन्य कंपनियां अपने तिमाही नतीजे आएंगे।
- गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के तिमाही नतीजे जारी होंगे।
- शुक्रवार को एसबीआई और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के वित्तीय नतीजे जारी होंगे।
- शुक्रवार को ही देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटपुट के आंकड़े जारी होंगे।

विदेशी संकेतों का भी दिखेगा असर
वहीं दूसरी ओर अमरीकी फेड रिजर्व आने वाले बुधवार को नीतिगत त्रब्याज दरों का ऐलान कर सकता है। दूसरी ओर चीन, जापान और यूरोप में जारी होने वाले आर्थिक आंकड़ों का भी बाजार की चाल पर असर देखने को मिल सकता है। देश-विदेश में गहराते कोरोना वायरस संक्रमण का साया शेयर बाजार पर बने रहने के आसार हैं। वहीं अमरीका-चीन के बीच टेंशन का असर भी बाजार में देखने को मिल सकता है।

लगातार छठे हफ्ते देखने को मिली थी बाजार में तेजी
खास बात तो ये है कि कोरोना वायरस के गहराते संकट के बीच भारतीय शेयर बाजार में बीते छह हफ्तों से तेजी बनी हुई है। बात बीते एक सप्ताह की करें तो बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1108.76 अंकों के साथ 38,128.90 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी 50 292.45 अंकों की बढ़त के साथ 11,194.15 अंकों पर बंद हुआ है। इसके अलावा बीएसई मिडकैप में 171.80 अंकों तेजी देखने को मिली है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप 184.02 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ है।

Updated on:
26 Jul 2020 02:00 pm
Published on:
26 Jul 2020 01:53 pm
Also Read
View All
Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

Post Office Vs Stock Market: पिछले 2 साल में पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी स्कीम्स जितना रिटर्न भी नहीं दे पाया शेयर बाजार, देखिए ये आंकड़े

Multibagger Stock: सिर्फ 3 हफ्ते में 1 लाख के कर दिए 2 लाख, आज भी लगा अपर सर्किट, जानें Amrapali Industries का रेवेन्यू और मुनाफा