नई दिल्ली। चीन के ही नहीं बल्कि दुनिया के दिग्गज उद्योगपतियों में शामिल जैक मा ( Jack Ma ) और उनकी कंपनी अलीबाबा ( Alibaba ) को गुरुग्राम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ( Gurugram District Court ) ने समन भेजा हैै। वास्तव में कोर्ट ने कंपनी द्वारा भारतीय कर्मचारी को गलत तरीके से नौकरी से निकाले जाने के मामले में भेजा गया है। पीडि़त कर्मचारी का आरोप है कि कंपनी ऐप पर चलाई जा रही फेक न्यूज ( Fake News ) का विरोध करने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया। आपको बता दें कि मौजूदा समय में भारत और चीन ( India China Tension ) के बीच रिश्ते काफी तल्ख चल रहे हैं, जिसकी वजह से भारत ने सुरक्षा की दृष्टी से चीन के 59 मोबाइल ऐप पर बैन ( India Ban 59 Chinese Apps ) भी लगा दिया है। जिसमें अलीबाबा के यूसी वेब ( UC Web ) और यूसी ब्राउजर ( UC Browser ) दोनों शामिल हैं।