Share Market News

यूएस ईरान टेंशन का हैंगओवर कम होने से सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 150 से ज्यादा

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 500 अंक उछला निफ्टी 50 ने भी 150 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाई भारती इंफ्राटेल और ऑटो कंपनियों के शेयरों में बढ़त

2 min read
Share Market Today : हरे निशान पर खुला शेयर बाजार

नई दिल्ली। यूएस ईरान टेंशन ( US Iran Tension ) कम होने की रिपोर्ट और विदेशी बाजारों से मिले मजबूती के संकेतों से गुरुवार को शेयर बाजार ( Share Market ) में जोरदार तेजी आई है। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ( Sensex ) शुरुआती कारोबार के दौरान 500 अंक उछला और निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) ने भी 150 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाई। दोपहर 9 बजकर 55 मिनट पर सेंसेक्स पिछले सत्र से 368 अंकों यानी 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 41,186.17 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 111.45 अंकों यानी 0.93 फीसदी की तेजी के साथ 12,136.80 पर बना हुआ था।

सुबह से ही बाजार में रौनक
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह नौ बजे पिछले सत्र के मुकाबले बढ़त के साथ 41,216.67 पर खुला और 41,318.18 तक चढ़ा। पिछले सत्र में सेंसेक्स 41,175.72 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र के मुकाबले तेजी के साथ 12,153.15 पर खुला और 12,177 तक चढ़ा। पिछले सत्र में निफ्टी 12,025.35 पर बंद हुआ था। अमेरिका ने बहरहाल ईरान के साथ टकराव का रास्ता छोडऩे का फैसला लिया है, जिससे खाड़ी क्षेत्र में तनाव कम होने से एशियाई बाजारों में गुरुवार को तेजी का रुख बना रहा।

सेक्टोरल इंडेक्स में भी तेजी
आज बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है। बैंक एक्सचेंज 578.18 और बैंक निफ्टी 518.05 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। ऑटो सेक्टर 289.14 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। कैपिटल गुड्स 288.58, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 227.93, हेल्थकेयर 124.38, मेटल 107.88, तेल और गैस 188.85, एफएमसीजी 82.21, पीएसयू 93.49, टेक 22.35 और टेक 3.78 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई स्मॉल कैप 199.03, बीएसई मिड-कैप 196.71 और विदेशी निवेश का कारोबार 224 अंकों की बढ़त कारोबार कर रहा है।

बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बात बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो भारती इंफ्राटेल के शेयरों में 4.32 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील 3.31 फीसदी, टाटा मोटर्स 3.26 फीसदी, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज 2.97 फीसदी और इंडसइंड बैंक2.47 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस के शेयरों में 1.34 फीसदी, कोल इंडिया 0.45 फीसदी, एचसीएल टेक्नॉलजी 0.38 फीसदी टेक महिन्द्रा 0.25 फीसदी और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Updated on:
09 Jan 2020 11:06 am
Published on:
09 Jan 2020 11:04 am
Also Read
View All