Share Market News

यूएस ईरान टेंशन कम होने से सेंसेक्स 635 अंकों की बढ़त पर बंद, निवेशकों को 2.22 लाख करोड़ रुपए की रिकवरी

सेंसेक्स 634.61 अंकों की बढ़त के साथ 41452.35 अंकों पर हुआ बंद निफ्टी 50 190.55 अंकों की बढ़त के साथ 12215.90 अंकों पर बंद छोटी और मझौली कंपनियों ने पहुंचाया फायदा, बढ़त के साथ हुआ बंद भारती इंफ्राटेल और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में 6 फीसदी की बढ़त

2 min read
Stock market opened with gain, Sensex at 42000, Nifty close to 124000

नई दिल्ली। यूएस ईरान टेंशन ( US Iran Tension ) कम होने की वजह से शेयर बाजार ( Share Market ) में बड़ी बढ़त देखने को मिली। घरेलू शेयर बाजार में आज भारती इंफ्राटेल ( Bharti Infratel ) और जेएसडब्ल्यू स्टील ( JSW Steel ) के शेयरों में करीब 6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं छोटी और मझौली कंपनियों ने बड़ा कमाल दिखाया। बैंकिंग सेक्टर आज एक महीने के निचले स्तर से उठते बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ( Sensex ) 634.61 अंकों की बढ़त के साथ 41452.35 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) 190.55 अंकों की बढ़त के साथ 12215.90 अंकों पर बंद हुआ है। बीएसई स्मॉलकैप 210.88 और बीएसई मिडकैप 221.55 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है। विदेशी निवेशकों का इंडेक्स सीएनएक्स मिडकैप 243.20 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

सेक्टोरल इंडेक्स में हरियाली
सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। बैंकिंग सेक्टर के तहत बैंक एक्सचेंज 829.12 और बैंक निफ्टी 729.05 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। ऑटो 482.30 अंकों की बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। कैपिटल गुड्स 295.09, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 483.72, मेटल 147.73, तेल और गैस 219.31, पीएसयू 116.59, एफएमसीजी 87.91, हेल्थकेयर 98.02 और टेक 10.40 अंकों की मामूली बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं आईटी सेक्टर में 20.34 अंकों की गिरावट देखने को मिली।

भारती इंफ्राटेल और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में बड़ी बढ़त
आज शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। भारती इंफ्राटेल और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में 6 फीसदी का इजाफा हुआ। टाटा मोटर्स के शेयरों में 5 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। वहीं आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 3.87 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं इंडसइंड बैंक 3.36 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इसके अलावा गिरावट वाले शेयरों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस के शेयर 2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं कोल इंडिया, एचसीएल टेक्नॉलजी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और एनटीपीसी के शेयरों में करीब एक फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

निवेशकों को हुई रिकवरी
आज बाजार के बढ़त के साथ बंद होने से निवेशकों को भी काफी राहत मिली। काफी दिनों से नुकसान झेल रहे निवेशकों ने काफी रिकवरी की। आज बांबे स्टॉक एक्सचेंज का मार्केट कैप 1,57,03,124 करोड़ रुपए पर बंद हुआ। जबकि बुधवार को गिरावट के कारण बीएसई का मार्केट कैप 1,54,80,601 करोड़ रुपए पर बंद हुआ था। दोनों के बीच के अंतर को देखें तो 2,22,523 करोड़ रुपए अंतर है। यहीं निवेशकों की रिकवरी भी है। आपको बता दें कि आने वाले दिनों में और ज्यादा रिकवरी देखने को मिल सकती है।

Updated on:
09 Jan 2020 04:38 pm
Published on:
09 Jan 2020 04:35 pm
Also Read
View All