कोटक महिंद्रा बैंक और आरबीआई की सुनवाई आज
कोटक महिंद्रा और आरबीआई के बीच चल रहे विवाद की की सुनवाई बाम्बे हाईकोर्ट में है। कोटक महिंद्रा बैंक के प्रमोटर ने आरबीआई के एक फैसले के खिलाफ बाम्बे हाईकोर्ट में याचिका डाली थी। वास्तव में मामला कोटक महिंद्रा बैंक में शेयर होल्डिंग को लेकर है। कोटक महिंद्रा बैंक को आरबीआई ने बैंकिंग लाइसेंस देते वक्त शर्त रखी थी कि प्रमोटर को एक निश्चित समय में अपनी शेयर होल्डिंग कम करनी होंगी। आरबीआई ने प्रमोटर्स को समय भी दिया, लेकिन प्रमोटर द्वारा बात ना माने जाने पर फरवरी 2017 में आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक को एक टाइमलाइन दे दी। इस टाइमलाइन के तहत प्रमोटर को अपनी शेयर होल्डिंग घटानी थी। दिसंबर 2018 तक घटाकर पेड-अप कैपिटल के 20 फीसदी पर ले आए और 31 मार्च 2020 तक इसे 15 फीसदी तक लाए। जिसके खिलाफ बैंक के प्रमोटर्स ने हाइकोर्ट का रुख कर लिया। खास बात ये है कि आरबीआई के निर्देशों का पालन न करने को लेकर कोटक महिंद्रा बैंक पर 2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। आपको बता दें कि 31 दिसंबर 2018 तक कोटक महिंद्रा बैंक के वाइस चेयरमैन और एमडी उदय कोटक की इसमें हिस्सेदारी 29.72 फीसदी थी। उदय कोटक बैंक के प्रमोटर हैं, कोटक महिंद्रा बैंक मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से तीसरा बड़ा प्राइवेट बैंक है।