पेट्रोल के दाम में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 75.81 और 81.40 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में पेट्रारेज के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद दाम 78.39 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में सबसे ज्यादा 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 78.77 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।