Share Market News

यूरोप में कोरोना के कहर से वैश्विक बाजार में गिरावट आने से Sensex और Nifty में गिरावट

प्री ओपन में 41 हजार अंकों को पार कर गया था सेंसेक्स, निफ्टी ने छुआ था 12 हजार का स्तर इंफोसिस के अच्छे तिमाही नतीजे भी बाजार को नहीं कर सके पुश, शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी

2 min read
Share Market
Sensex, Nifty down as global market fall due to Corona havoc in Europe

नई दिल्ली। यूरोप में कोरोना का कहर और अमरीकी इकोनॉमी में राहत पैकेज के बूस्टर डोज में देरी के कारण वैश्विक बाजारों में गिरावट आ गई। जिसका असर भारत के शेयर बाजारों में साफ देखने को मिल रहा है। इंफोसिस के उम्मीद से बेहतर आंकड़ें आने के बाद भी बाजार को बेहतर पुश नहीं मिल सका है। वहीं टाटा स्टील के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। खास बात तो ये है कि प्री ओपन मार्केट में शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 41 हजार के स्तर को पार कर गया था, उसके बाद जब बाजार में खुला तो बाजार में दबाव देखने को मिला।

शेयर बाजार में गिरावट
आज शेयर बाजार में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 143.13 अंकों की गिरावट के साथ 40651.61 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 36.20 अंकों की गिरावट के साथ 11934.85 अंकों पर कारोबार कर रहा है। भले ही बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप हरे निशान पर दिखाई दे रहे हों, लेकिन दोनों में क्रमश: 18 और 43 अंकों की मामूली तेजी देखने को मिल रही है।

बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बात बढ़त वाले शेयर्स की करें तो टाटा स्टील के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में टाटा स्टील 2.48 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। ओएनजीसी 1.57 फीसदी, यूपीएल 1.47 फीसदी, बीपीसीएल 1.46 फीसदी, एनटीपीसी के शेयरों में 1.33 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं गिरावट वाले शेयरों की बात करें विप्रो का शेयर करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा हैै। टेक महिंद्रा का शेयर 2 फीसदी, एचसीएल टेक 1.56 फीसदी, टीसीएस1.45 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक में 1.39 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

Updated on:
15 Oct 2020 09:56 am
Published on:
15 Oct 2020 09:50 am
Also Read
View All
Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

Post Office Vs Stock Market: पिछले 2 साल में पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी स्कीम्स जितना रिटर्न भी नहीं दे पाया शेयर बाजार, देखिए ये आंकड़े

Multibagger Stock: सिर्फ 3 हफ्ते में 1 लाख के कर दिए 2 लाख, आज भी लगा अपर सर्किट, जानें Amrapali Industries का रेवेन्यू और मुनाफा

Stock Market: सेंसेक्स में 1700 पॉइंट की बढ़त, निवेशकों को 10 लाख करोड़ का फायदा, वैश्विक बाजारों में भी भारी तेजी

Why Share Market Rise: बाजार में तेजी से निवेशकों को हुआ 6 लाख करोड़ का फायदा, जानिए आज की इस उछाल के 5 बड़े कारण