Share Market News

सेंसेक्स में देखने को मिली मामूली बढ़त, निफ्टी में आर्इ गिरावट

सेंसेक्स में 3.66 अंकों की बढ़त के साथ 36545.29 पर खुला, निफ्टी 15.80 अंकों की गिरावाट के साथ 11003 अंकों पर खुला।

2 min read
Share market
सेंसेक्स में देखने को मामूली बढ़त, निफ्टी में आर्इ गिरावट

नर्इ दिल्ली। सप्ताह के पहला कारोबारी दिन बीते दो हफ्तों की तरह बिल्कुल भी नहीं रहा। जहां सेंसेक्स में मामूली बढ़त देखने को मिली। वहीं दूसरी आेर निफ्टी गिरावट के साथ खुला। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो तो सेंसेक्स में 3.66 अंकों की बढ़त के साथ 36545.29 पर खुला। वहीं निफ्टी की बात करें तो 15.80 अंकों की गिरावाट के साथ 11003 अंकों पर खुला। आइए आपको भी बताते हैं सेंसेक्स आैर निफ्टी की कंपनी के बाजार खुलते ही किन अंकों पर कारोबार कर रहे हैं?

ये भी पढ़ेंः-पेट्रोल आैर डीजल के दामों में बड़ी राहत, पेट्रोल 11 पैसे आैर डीजल 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता

बीएसर्इ में गेनर आैर लूजर शेयर्स
पहले बीएसर्इ की बात करें तो बाजार खुलते ही रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.34 फीसदी, इंफोसिस 1.12 फीसदी, बजाज आॅटो 1.03 फीसदी, कोल इंडिया 0.96 फीसदी, मारुति सुजुकि इंडिया 0.93 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी आेर बाजार खुलने के बाद लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं वो कंपनियां आेएनसीजी, एक्सिस बैंक, आर्इटीसी, एसबीआर्इ आैर आर्इसीआर्इसीआर्इ हैं। उम्मीद की जा रहा है कि पूरे दिन ये कंपनियां अच्छा व्यापार करेंगी। निवेशको को बेहतर लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंः-सरकार लेकर आ रही है भारत की सबसे बड़ी र्इ-काॅमर्स कंपनी, फ्लिपकार्ट आैर अमेजन को बड़ा खतरा

शुक्रवार को कुछ एेसा रहा था बाजार
शुक्रवार को देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली थी। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 6.78 अंकों की गिरावट के साथ 36,548.41 पर और निफ्टी 4.30 अंकों की गिरावट के साथ 11,018.90 पर बंद हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 86.73 अंकों की तेजी के साथ 36,635.14 पर खुला था और 6.78 अंकों या 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 36,541.63 पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 33.7 अंकों की तेजी के साथ 11,056.90 पर खुला था और 4.30 अंकों या 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 11,018.90 पर बंद हुआ था। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 11,071.35 के ऊपरी और 10,999.75 के निचले स्तर को छुआ था।

Published on:
16 Jul 2018 09:32 am
Also Read
View All
Why Stock Market Rise Today: 736 पॉइंट बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, रियल एस्टेट और ऑटो शेयर उछले, जानिए आज की तेजी के 5 बड़े कारण

Vedanta Demerger: लिस्ट होते ही एल्युमिनियम और ऑयल एंड गैस कंपनियों में लगा लोअर सर्किट, उधर वेदांता आयरन एंड स्टील में आया बड़ा उछाल

US Iran Peace Deal से शेयर बाजार में जश्न का माहौल, 1200 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, जानिए कहां दिखी सबसे ज्यादा तेजी

Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP