सेंसेक्स 36.21 अंकों की बढ़त के साथ 40152.27 अंकों पर कर रहा कारोबार निफ्टी 50 0.55 अंकों की बढ़त के साथ 11841 अंकों पर कर रहा है कारोबार इंफ्राटेल के शेयरों में बड़ी गिरावट, 6 फीसदी की गिरावट के साथ खुले शेयर
नई दिल्ली। बुधवार को बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार को बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 36.21 अंकों की बढ़त के साथ 40152.27 अंकों पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 0.55 अंकों की बढ़त के साथ 11841 अंकों पर सपाट स्तर खुला। बीएसई स्मॉल कैप 29.16 और बीएसई मिड-कैप 23.96 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं इंफ्राटेल के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर दिखाई दे रहा है। वहीं फार्मा और टेक मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर दिखाई दे रहे हैं।
हरे निशान पर सेक्टोरल इंडेक्स
सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर दिखाई दे रहा है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 119.82 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं ऑटो सेक्टर 41.57, बैंक एक्सचेंज 79.80, बैंक निफ्टी 74.30, कैपिटल गुड्स 16.85, एफएमसीजी 27.91, आईटी 36.09, मेटल 62.96, तेल और गैस 14.56, पीएसयू 17.30 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हेल्थकेयर और टेक दोनों क्रमश: 0.40 और 12.08 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
गिरावट और बढ़त वाले शेयर्स
पहले बात गिरावट वाले शेयर्स की बात करें तो इंफ्राटेल के शेयरों में 6.58 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं भारती एयरटेल 2.35 फीसदी, ग्रासिक 2.33 फीसदी, इंडसइंड बैंक 2.27 फीसदी और सिपला के शेयरों में 2.27 की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं वाले शेयरों की बात करें तो वेदांता के शेयरों में 1.11 फीसदी की बढ़त दिखाई दी। वहीं आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 0.93 फीसदी, जी लिमिटेड 0.89 फीसदी, आयशर मोटर्स 0.83 फीसदी और इंफोसिस के शेयरों में 0.82 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।