17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोल हुआ 15 पैसे प्रति लीटर महंगा, डीजल लगातार दूसरे दिन स्थिर

बुधवार को पेट्रोल के दाम में देखने को मिली थी स्थिरता इस महीने में 85 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है पेट्रोल

2 min read
Google source verification
petrol_diesel_price.jpg

नई दिल्ली। इंटरनेशल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में बढऩे के साथ स्थानीय स्तर पर पेट्रोल के दाम में असर साफ देखने को मिल रहा है। मौजूदा महीने में पेट्रोल 85 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़ चुके हैं। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में गुरुवार को 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जबकि डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन स्थिरता देखने को मिली है। आपको बता दें कि बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला था। आइए आपको भी बताते हैैं पेट्रोल के दाम में इजाफे के बाद आपको अपने महानगर में पेट्रोल की कितनी कीमत चुकानी होगी।

पेट्रोल 15 पैसे प्रति लीटर महंगा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.45, 76.15 और 79.12 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में यह इजाफा 16 पैसे प्रति लीटर का हुआ है। जिसके बाद यहां पर दाम 76.34 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में गुरुवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। मंगलवार को डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.79, 68.20, 69.01 और 69.54 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। डीजल के दाम में यह लगातार दूसरे दिन कटौती हुई थी। वैसे जानकारों का कहना है कि जल्द ही डीजल की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

7 दिनों में 85 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल
सात दिनों में पेट्रोल की कीमत में महंगाई देखने को मिली है। खास बात तो ये है कि गुरुवार तक 7 दिनों में पेट्रोल के दाम में औसतन 85 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। आईओसीएल से मिले आंकड़ों की मानें तो नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 85 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। वहीं कोलकाता में दाम 83 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुके हैं। मुंबई में भी 84 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल मंहगा हो चुका है। वहीं चेन्नई में सबसे अधिक 88 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग