Share Market News

170 दिन की उंचाई पर Share Market, Sensex 38600 अंकों के पार

5 मार्च के बाद Share Market में सबसे बड़ी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है Sensex Nifty 50 में देखने को मिल रही है तेजी, 11400 अंकों के ज्यादा पर कर रहा है कारोबार

2 min read
Share Market
Share market at 170-day high, Sensex crosses 38600 points

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस वैक्सीन ( Coronavirus Vaccine ) को लेकर उत्सुकता है। अमरीका से लेकर भारत और रूस में इस मामले में काफी तेजी से काम चल रहा है। जिससे आम निवेशकों में भी जोश है और वो शेयर बाजार ( Share Market ) में लगातार रुपया लगा रहे हैं। जिसकी वजह से शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। बात भारतीय शेयर बाजार ( Indian Share Market ) की करें तो 170 दिनों की उंचाई पर कारोबार कर रहा हैं। सेंसेक्स ( Sensex ) 5 मार्च के बाद से 38600 के स्तर को पार कर पाया है। जबकि निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) की बात करें तो 27 फरवरी के बाद 11,400 अंकों के पार गया है। जानाकारों की मानें तो देश में कोरोना वैक्सीन आने में अभी और 75 दिन लग सकते हैं। यानी इसी साल देश के लोगों को वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। उसकी का जोश बाजार में देखने को मिल रहा है।

शेयर बाजार में रौनक
आज शेयर बाजार में रौनक साफ देखने को मिल रही है। बांबे स्टॉक एक्सचेंललज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 221.57 अंकों की तेजी के साथ 38656.29 अंकों पर कारोबार कर रहा है। जबकि सेंसेक्स का यह स्तर पांच मार्च 2020 को देखने को मिला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 69.55 अंकों की बढ़त के साथ 11441.15 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बीएसई स्मॉल कैप 159.42 और बीएसई मिड-कैप 102.17 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। विदेश निवेशकों का इंडेक्स सीएनएक्स मिडकैप 120.30 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी
आईटी और टेक सेक्टर को छोड़ दिया जाए तो बाकी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है। बैंक एक्सचेंज और बैंक निफ्टी दोनों क्रमश: 340.70 और 284.10 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं बीएसई ऑटो 140.16 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। कैपिटल गुड्स 143.31, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 57.72, बीएसई एफएमसीजी 29.38, बीएसई हेल्थकेयर 43.60, बीएसई मेटल 61.57, तेल और गैस 73.21 और बीएसई पीएसयू 25.90 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं बीएसई आईटी 67.94 और बीएसई टेक 32.24 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

बढ़त और गिरावट वाले शेयर
पहले बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो आयशर कंपनी के शेयरों में 7.99 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। कोटक महिन्द्रा बैंक 2.20 फीसदी, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज 1.85 फीसदी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज 1.53 फीसदी और एचडीएफसी बैंक 1.46 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो टेक महिन्द्रा 1.04 फीसदी, एचसीएल टेक्नॉलजी 0.89 फीसदी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस 0.74 फीसदी, इंफोसिस 0.70 फीसदी और हीरो मोटोकॉर्प 0.67 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

Updated on:
24 Aug 2020 10:29 am
Published on:
24 Aug 2020 10:13 am
Also Read
View All
US Iran Peace Deal से शेयर बाजार में जश्न का माहौल, 1200 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, जानिए कहां दिखी सबसे ज्यादा तेजी

Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

Post Office Vs Stock Market: पिछले 2 साल में पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी स्कीम्स जितना रिटर्न भी नहीं दे पाया शेयर बाजार, देखिए ये आंकड़े