16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price Today: 9 दिनों में पेट्रोल की कीमत में लगी आग, जानिए कितने बढ़ गए दाम

देश की राजधानी Delhi में 13 पैसे और Mumbai, Kolkata और Chennai में 12 पैसे प्रति लीटर का इजाफा बीते 5 दिनों में राजधानी दिल्ली में Petrol Price में लगातार तेजी, 9 दिन में 1.16 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी
2 min read
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Aug 24, 2020

Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 24th Aug 2020

Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 24th Aug 2020

नई दिल्ली। Petrol Diesel Price Today: देश की राजधानी दिल्ली समेत चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price ) में लगातार पांचवे दिन में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में 13 और बाकी महानगरों में 12 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। बीते 9 दिनों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल के दाम ( Petrol Price In Delhi ) 1.16 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा देखने को मिल सकता है। पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price Today ) में बढ़ोतरी का सिलसिला 16 अगस्त से शुरू हुआ था, बीच में 19 अगस्त के दिन पेट्रोल के दाम ( Petrol Price Hike ) स्थिर रहे थे, उसके बाद से कीमत में फिर से इजाफा बादस्तूर जारी है। वहीं डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में स्थिरता लगातार जारी है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आपको आज पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे।

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में लगातार पांचवें दिन इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी में पेट्रोल की कीमत में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसके बाद यहां पर दाम 81.62 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में बढ़ोतरी 12 पैसे प्रति लीटर की देखने को मिली है। जिसके बाद दाम 83.13, 88.28, और 84.64 रुपए प्रति लीटर हो गई है। आापको बता दें कि 16 अगस्त से अब तक पेट्रोल की कीमत में 1.16 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है।

डीजल के दाम में स्थिरता जारी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के चारों महानगरों के लोगों को डीजल के दाम रविवार वाले चुकाने होंगे। पेट्रोल के मुकाबले तुलना करें तो डीजल के दाम में 29 जून के बाद लगातार बढ़ते रहे हैं। वैसे देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में सरकार ने वैट में भी कटौती की है। जिसके बाद दाम 8 रुपए प्रति लीटर कम हो गए हैं। वैसे आज आपको देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 73.56, 77.06, 80.11 और 78.86 रुपए प्रति लीटर तक चुकाने होंगे।