
नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में उठापठक देखने को मिला हैै। शुरुआती कारोबारी सत्र में जहां सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार करते रहे। वहीं बाद में बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। आंकड़ों की मानें तो एक दिन के अवकाश के बाद खुले बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 38.80 अंकों की बढ़त के साथ 37350.33 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक 18.40 अंकों की बढ़त के साथ 11047.80 अंकों पर बंद हुआ। ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में निचले स्तर पर बड़ी रिकवरी देखने को मिली है।
ऑटो बैंकिंग सेक्टर में बढ़त
आज ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में बड़ी बढ़त देखने को मिली है। आंकड़ों की मानें तो ऑटो सेक्टर में 176.79, बैंक एक्सचेंज और बैंक निफ्टी क्रमश: 238.09 एवं 197.80 अंकों की बढ़त पर बंद हुआ है। वहीं दूसरी ओर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और आईटी सेक्टर में गिरावट देखने को मिली है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 136.25 और आईटी सेक्टर 121.64 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप दोनों क्रमश: 13.85 और 14.42 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है।
बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बात बढ़त वाले शेयर्स की करें तो यूपीएल के शेयर्स में 4.51 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं पॉवरग्रिड 3 फीसदी, यस बैंक 2.55 फीसदी, मारुति 2.65 फीसदी और ग्रासिम के शेयरों में 2.46 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं गिरावट वाले शेयर्स की बात करें तो टीसीएस और एचसीएल के शेयर्स 1.92 और 1.33 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं दूसरी ओर वेदांता लिमिटेड के शेयर्स 1.67 और बीपीसीएल के शेयरों में 1.13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.