Share Market News

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 160 से ज्यादा अंक लुढ़का, निफ्टी 43 अंक फिसला

सेंसेक्स 162.06 अंकों की कमजोरी के साथ 39367.66 अंकों पर निफ्टी 50 43.30 अंकों की कमजोरी के साथ 11800.45 अंकों पर बैंक एक्सचेंज 77.39 अंक और बैंक निफ्टी में 79.60 अंकों की बढ़त
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2019, 10:03 AM IST
Share Market
Share Market Today: 173 अंक चढ़कर खुला Sensex, 11,750 के साथ रिकॉर्ड उच्च्तम स्तर पर पहुंचा Nifty

नई दिल्ली। शुक्रवार को शेयर बाजार एक बार फिर से बड़ी कटौती की ओर बढ़ रहा है। सेंसेक्स जहां 180 अंकों की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 53 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजार आ रहा है। इससे पहले आज शेयर बाजार 50 अंकों की गिरावट के साथ खुला था। वहीं निफ्टी सपाट स्तर पर खुला था। दूसरी ओर इंडियाबुल्स के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि गुरुवार को सेंसेक्स आरबीआई के फैसलों के बाद 550 अंकों तक नीचे गया था। जिसकी वजह से निवेशकों को बड़ी निराशा हाथ लगी थी।

आज शेयर बाजार में गिरावट
गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट की तरफ बढ़ रहा है। मौजूदा समय में बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 162.06 अंकों की कमजोरी के साथ 39367.66 अंकों पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 43.30 अंकों की कमजोरी के साथ 11800.45 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बीएसई स्मॉल कैप 14.03 अंकों की बढ़त के साथ हैं। वहीं बीएसई मिड-कैप 1.81 अंकों की गिरावट के साथ दबाव में दिखाई दे रहा है।

बैंकिंग सेक्टर में रिकवरी
शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में बैंकिंग सेक्टर में रिकवरी देखने को मिल रही है। जहां गुरुवार को दोनों मिलकर 1500 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए थे। वहीं आज दोनों में बढ़त देखने को मिल रही है। बैंक एक्सचेंज 77.39 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर बैंक निफ्टी 79.60 अंकों की बढ़त के साथ है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 32.62, आईटी 26.49, मेटल 41.59 और पीएसयू और टेक भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कैपिटल गुड्स 82.64 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, तेल एवं गैस सेक्टर भी गिरावट की ओर ही हैं।

फार्मा कंपनियों के शेयरों में गिरावट
आज फार्मा कंपनियो के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। डॉ रेड्डी 2.80 फीसदी, सिपला 2.30 फीसदी, सन फार्मा के शेयरों में 1.46 फीसदी की गिरावट है। वहीं दूसरी ओर मारुति और कोटक बैंक के शेयरों में क्रमश: 1.35 और 1.34 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर वेद लिमिटेड, विप्रो, इंडियाबुल और एसबीआई के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on: