Share Market News

Share Market: होली के बाद निवेशकों की बल्ले-बल्ले, 45 मिनट में की 2,76,932 करोड़ रुपए की कमाई

Share Market में होली के एक दिन के बाद भी जबरदस्त सेलीब्रेशन देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 675 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 50 200 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
2 min read
Mar 30, 2021
Share Market Investors earn Rs 2,76,932 crore in 45 minutes after Holi
Share Market Investors earn Rs 2,76,932 crore in 45 minutes after Holi

Share Market। देश में भले ही होली सेलीब्रेशन खत्म हो गया हो, लेकिन शेयर बाजार ( Share Market ) में होली सेलीब्रेशन बादस्तूर जारी है। आज बाजार जबरदस्त तेजी के साथ तो खुला ही साथ ही निवेशकों की भी बल्ले-बल्ले कर रहा है। सुबह 10 बजे तक के कारोबार यानी 45 मिनट में निवेशकों की झोली में 2.76 लाख करोड़ रुपए आ गए हैं। सेंसेक्स करीब 700 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 50 200 से ज्यादा अंकों की तेजी पर है। बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। स्टील कंपनियों के शेयरों में ज्यादा उछाल देखने को मिल रहा है। एनएसई पर महिंद्रा एंड महिंद्रा ही टॉप लूजर के रूप में दिखाई दे रहा है।

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी
आज शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 720.43 अंकों की तेजी के साथ 49,728.93 अंकों पर कारोबार कर रहा है। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 223.05 अंकों की तेजी के साथ 14730.35 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बीएसई स्मॉल कैप 214.44 अंक और बीएसई मिड-कैप 225.51 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। विदेशी निवेशकों का इंडेक्स सीएनएक्स मिडकैप 269 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

सेक्टोरल इंडेक्स में बहार
वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में जबरदस्त जश्न देखने को मिल रहा है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 755.18 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि बैंक एक्सचेंज 508.63 और बैंक निफ्टी 477.30 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसई हेल्थकेयर 375.16, बीएसई आईटी 359.43 और बीएसई मेटल 384.18 अंकों की जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई एफएमसीजी 217.08 और तेल और गैस 208.16 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहे है। वहीं बीएसई ऑटो 98.29, कैपिटल गुड्स 166.33, बीएसई पीएसयू 110.20 और टेक 155 अंकों की तेजी के साथ हैं।

बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बात बढ़त वाले शेयरों की करें तो जेएसडब्ल्यू स्टील में 4.67 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। टाटा स्टील 4.64 फीसदी, यूपीएल 3.81 फीसदी, श्री सीमेंट्स 3.63 फीसदी और एनटीपीसी के शेयरों में 3.50 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 1.55 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

Updated on:
30 Mar 2021 10:42 am
Published on:
30 Mar 2021 10:27 am
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न