निफ्टी 11014.80 अंकों के निचले स्तर पर पहुंचा, मार्च के बाद सबसे कमजोर सेंसेक्स भी बड़ी गिरावट के साथ 55 दिनों के निचले स्तर पर
नई दिल्ली। 31 जुलाई यानी बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 के 11035.40 अंकों के निचले स्तर पर आ जाने से शेयर बाजार में हड़कंप मच गया। निफ्टी 50 96 कारोबारी दिनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा है। वहीं दूसरी ओर बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 37,052.30 अंकों के निचले स्तर पर पहुंचा। खास बात ये है कि सेंसेक्स भी अपने 55 कारोबारी दिनों के सबसे निचले स्तर पर है। वास्तव में आईटी और बैंकिंग सेक्टर में गिरावट आने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी धराशायी हुए हैं। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों ही 100 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
निफ्टी 96 कारोबारी दिनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा
निफ्टी 50 आज सुबह के कारोबारी सत्र में 11014.80 अंकों के निचले स्तर पर पहुंच गया। जब पत्रिका बिजनेस ने इसे ऐनेलिसिस किया तो निफ्टी अपने 96 कारोबारी दिनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा है। आंकड़ों की मानें तो इसी मार्च को आखिरी बार निफ्टी ने 11,035.40 अंकों के निचले स्तर पर देखा था। वहीं बात सेंसेक्स की करें तो 200 अंकों की शुरुआती गिरावट के साथ 37,135.93 अंकों के निचले स्तर पर पहुंचा। सेंसेक्स अंकों के हिसाब से 55 कारोबारी दिनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा है। जबकि आखिरी बात सेंसेक्स 16 मई को 37,052.30 अंकों के साथ निचले स्तर पर था।
इन सेक्टर्स में बड़ी गिरावट
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो एफएमसीजी, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रहे हैं। तीनों में क्रमश: 111.11, 114.24 और 210.25 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक एक्सचेंज 53.33, ऑयल सेक्टर 49 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। ऑटो सेक्टर में हल्की तेजी देखने को मिल रही है। ऑटो सेक्टर 39 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं मेटल सेक्टर सपाट स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है।
इन शेयरों में बढ़त और गिरावट
पहले गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो टेक महिंद्रा के शेयरों में 4.22 फीसदी, एक्सिस बैंक 3.19 फीसदी, हिंडाल्को 2.10 फीसदी, बीपीसीएल 1.43 फीसदी और ओएनजीसी के शेयर में 1.33 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में 1.82, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 1.21 फीसदी, भारती एयरटेल1.13, सनफार्मा 0.97 और इंडसइंड बैंक 0.76 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.