Share Market News

Share Market Opening: शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 90 अंकों की बढ़त

Share Market Opening: बुधवार को Share Market में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। जहां Sensex 90 अंकों की बढ़त पर था और Nifty 50 11590 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2019, 10:17 AM IST
Share Market Today
Share Market Today : हरे निशान पर खुला शेयर बाजार

नई दिल्ली। बुधवार को शेयर बाजार ( Share Market ) में सुबह से ही उतार चढ़ाव देखने को मिले। पहले शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। दो मिनट के बाद बाजार में तेजी लौट आई। लेकिन रुपए में गिरावट और ब ( brent crude oil ) में एक फीसदी की तेजी ने स्थानीय शेयर बाजार में एक बार फिर से दबाव बना दिया। मौजूदा समय में सेंसेक्स ( sensex ) और निफ्टी 50 ( nifty 50 ) क्रमश: 21.88 और 9 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। आपको बता दें कि आज 9 बजकर 16 मिनट पर सेंसेक्स 69.48 अंकों की गिरावट के साथ 38661.34 अंकों पर खुला था, जबकि निफ्टी 50 16.95 अंकों की गिरावट के साथ 11538.95 अंकों पर खुला था।

22 मिनट में तीन बार हुए बदलाव
आज शेयर बाजार में तीन बार बदलाव देखने को मिल चुके हैं। पहला बदलाव जब शेयर मार्केट लाल निशान पर खुला तो दो मिनट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने तुरंत पलटी मारी। दूसरा बदलाव 9 बजकर 30 मिनट में देखने को मिला जब बाजार एक बार फिर से बदला और सेंसेक्स और निफ्टी दोबारा से निशान पर आ गया। उसके 8 मिनट के बाद यानी 9 बजकर 38 मिनट में सेंसेक्स और निफ्टी मिजाज फिर से बदला और बाजार में रौनक फिर से लौट आई। मौजूदा समय में बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 73.36 अंकों की मजबूती के साथ 38804.18 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 21.40 अंकों की बढ़त के साथ 11577.30 अंकों पर कारोबार कर रहा था।

बैंकिंग सेक्टर में तेजी
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैंक एक्सचेंज, बैंक निफ्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ही बढ़त का शतक लगाए हुए हैं। बाकी हरे निशान पर तो हैं, लेकिन थोड़े दबाव में दिखाई दे रहे हैं। बैंक एक्स जहां 123.61 अंकों की बढ़त के साथ है, वहीं बैंक निफ्टी 102.85 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर 106.59 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। एफएमसीजी 54.34, कैपिटल गुड्स 51.42 अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं मेटल सेक्टर में 4.81 की गिरावट देखने को मिल रही है।

बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बात बढ़त वाले शेयर्स की करें तो जी लिमिटेड के शेयरों में 2.52 फीसदी, यस बैंक 2.08 फीसदी टाइटन 1.82 फीसदी, ब्रिटानिया 1.37 फीसदी और विप्रो के शेयरों में 1.13 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो टाटा मोटर्स 1.86, हिंडाल्को 1.29 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.14, टीसीएस 0.79 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on: