Share Market News

शेयर बाजार की मजबूत शुरूअात, निफ्टी 10750 के पार, सेंसेक्स 35333 पर

शुरूआती कारोबार में निफ्टी 10750 के पार जाने में कामयाब हुआ तो वहीं सेंसेक्स में 120 अंको की तेजी देखने को मिली।
2 min read
• •
Updated: 11 May 2018, 9:54 AM IST
Share Market

मुंबर्इ। अाज हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत बढ़त के साथ हुर्इ। सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों में बढ़त देखने को मिल रही है। शुरूआती कारोबार में निफ्टी 10750 के पार जाने में कामयाब हुआ तो वहीं सेंसेक्स में 120 अंको की तेजी देखने को मिली। बीएसर्इ का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 86 अंकों की बढ़त के साथ 35,333 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसर्इ का निफ्टी भी 27 अंकों की तेजी के साथ 10,743 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


मिडकैप-स्माॅलकैप शेयरों में हल्की खरीदारी

मिडकैप आैर स्माॅलकैप के शेयरों की बात करें तो इसमें भी हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसर्इ में मिडकैप इंंडेक्स में 0.15 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल रहा वहीं स्माॅलकैप में भी 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा रही है। निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स की बात करें तो ये 0.20 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहा है।


सभी सेक्टर्स हरे निशान पर

आज सभी सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सबसे मुनाफावसूली कंज्यूर ड्यूरेबल्स के शेयरों में देखने को मिल रही है। मेटल आैर आर्इटी सेक्टर में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी के शेयरों की बात करें तो इसमें 32 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके बाद ये 26,162 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


दिग्ग्ज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, एशियर पेन्ट्स, इंडियन आॅयल काॅर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम, इंडियबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, डाॅ रेड्डी लैब्स, अडानी पोर्ट्स, आर्इटीसी आैर कोल इंडिया के शेयरों लिवाली देखी जा रही है। इनमें 0.60 फीसदी से 2.47 फीसदी की बढ़ोतरी देखने काे मिल रही है। वहीं बिकवाली वाले शेयरों की बात करें तो इनमें भारती एयरटेल, भारती इंफ्राटेल, सन फार्मा, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, बजाज आॅटो, टाटा मोटर्स आैर हिन्दुसतान यूनीलीवर के शेयर शामिल हैं। इनमें -0.29 फीसदी से -05.23 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

Published on: