ये है पूरी योजना
सरकारी मेडिकल स्टोर जिसे जनऔषधि केंद्र के नाम से जाना जाता है। इसके तहत सरकार ने देश भर में इसे खोलने की योजना बनाई है। इसके लिए सरकार हर महीने आपको इंसेटिव के तौर पर 10,000 रुपए की रकम दिया करेगी। सरकार आपको ये इंसेटिव तब तक देती रहेगी जब तक 2.5 लाख रुपए पूरे न हो जाएं। इसके अलावा आपको हर महीने 20 फीसदी का इंसेटिव अलग मिलेगा। जो कमीशन बेसिस पे होगा।
ऐसे मदद करेगी सरकार
दरअसल सरकार ने पहले भी जनऔषधि केंद्र के तहत 2.5 लाख रुपए की सहायता राशि का ऐलान किया था। जिसके लिए सरकार ने देश भर से फीडबैक लिया। सरकार को मिली सकारात्मक फीडबैक के बाद इसे जोर शोर से पूरे देश से लाने की तैयारी कर ली गई है। आपको बता दें कि दवा की दुकान खोलने में भी तकरीबन 2.5 लाख रुपए ही खर्च होता है, ऐसे में यह पूरा खर्च सरकार खुद उठा रही है। हालांकि यह 10 हजार रुपए अधिकतम मंथली बेसिस पर मिलता रहेगा। यह इंसेंटिव 25 महीने तक मिलेगा।