10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्लिपकार्ट-वाॅलमार्ट डील के बाद सचिन बंसल का इस्तीफा, फेसबुक पर साझा किया ये भावुक पोस्ट

सचिन बंसल कुछ सप्ताह पहले ही कंपनी के बिकने को लेकर वाॅलमार्ट से मोलभाव करने में लगे थे। लेकिन अब खबर है कि वो कंपनी से बाहर हो जाएंगे।

2 min read
Google source verification
Sachin Bansal

नर्इ दिल्ली। पिछले दिन (बुधवार) दुनिया के सबसे बड़े र्इ-काॅमर्स डील पर मुहर लग गर्इ। इस डील के बाद फ्लिपकार्ट में अब वॉलमार्ट की 77 फीसदी हिस्सेदारी हो गर्इ है। फ्लिपकार्ट के बिकने की कहानी जितना चर्चा में है उतना ही इसके शुरू होने की भी हुर्इ थी। साल 2007 में किताब बेचने के लिए बेंगलुरू के एक 2BHK फ्लैट में दो दोस्त सचिन अौर बिन्नी बंसल ने मिलकर फ्लिपकार्ट की शुरूआत की थी। भारत में अपने तरह के इस अनोखे शुरूआत के बाद इन दोनों ने कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा। फ्लिपकार्ट लगातार बढ़ती गर्इ आैर र्इ-काॅमर्स के क्षेत्र में देश की एक बड़ी कंपनी बन गर्इ जो कि वैश्विक स्तर पर दूसरे र्इ-काॅमर्स कंपनियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा देने लगी। फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल कुछ सप्ताह पहले ही कंपनी के बिकने को लेकर वाॅलमार्ट से मोलभाव करने में लगे थे। लेकिन अब खबर है कि वो अब अपनी 5.5 की हिस्सेदारी लेकर कंपनी से बाहर हो जाएंगे।


सचिन के इस्तीफ के बाद उठे सवाल

सूत्रों के मुताबिक, फ्लिपकार्ट आैर वाॅलमार्ट डील को लेकर हाल में जो घटनाएं हुर्इं, इससे सचिन काफी निराश हुए आैर वाॅलमार्ट को मेजाॅरिटी स्टेक बेचने के फैसले को लेकर वो दरकिनार हो गए थे। इसके बाद सचिन बंसल ने फैसला ले लिया को वो कंपनी में अपनी 5.5 फीसदी की हिस्सेदारी को बेचकर कंपनी में अपने पद से इस्तीफ दे देंगे। एेसे में डील के तुरंत बाद सचिन के कंपनी छोड़ने से कर्इ तरह के सवाल भी उठ रहे हैं।


डील के दौरान नहीं दिखे सचिन बंसल

गौरतलब है कि इस डील के घोषणा होने के समय दोनों कंपनियाें के सीनियर मैनेजमेंट में शामिल लोग मौजूद थे लेकिन इनमें सचिन बंसल की उपस्थिति नहीं थी। वाॅलमार्ट-फ्लिपकार्ट के बीच 77 फीसदी के डील होने की घोषणा होने के बाद सचिन ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, "दुखद है कि मेरा काम यहां पूरा हो गया। 10 सालों के बाद कमान सौंपने आैर फ्लिपकार्ट से अलविदा कहने का समय आ गया है"


बिन्नी ने कर्मचारियों को दी जानकारी

इस डील के घोषणा होने के बाद फ्लिपकार्ट के सीर्इआे बिन्नी बंसल ने टाउनहाॅल मीटिंग में अपने कर्मचारियों को बताया कि सचिन बंसल अब कंपनी का हिस्सा नहीं है। इस मीटिंग में वाॅलमार्ट इंक के ग्लोबल सीर्इआे डग मैकमिलन आैर फ्लिपकार्ट के सीएफआे कल्याण कृष्णमूर्ति भी मौजूद थे। इसके पहले भी बिन्नी ने कर्मचारियों को एक र्इ-मेल लिखकर इसके बारे में जानकारी दी थी। मेल में बिन्नी ने लिखा था, पिछले 11 सालाें में फ्लिपकार्ट सबसे अधिक पहचाने जानेवाले ब्रांड्स में शामिल हुआ है आैर देश की यह टाॅप र्इ-काॅमर्स कंपनी है। सचिन की दूरदृष्टि और नेतृत्व के बिना यह संभव नहीं हो पाता।


क्या कहा सचिन बंसल ने-

फ्लिपकार्ट ने वास्तव में ग्राहक केंद्रितता को बरकरार रखा और मुझे सबसे अच्छे लोगों के साथ काम करने का मौका मिला। हमने इस सफर के दौरान कुछ सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना किया और भारत के लिए कई जटिल समस्याओं का समाधान किया।अफसोस की बात है कि 10 सालों के बाद अब मेरा यहां काम खत्म, ये समय फ्लिपकार्ट के आैर अागे बढ़ने का समय है। मैं इसको लेकर काफी उत्साहित हूं- फ्लिपस्टर्स, आप बेहतर काम करना जारी रखेंगे! मैं कुछ समय निकाल रहा हूं और कुछ निजी परियोजनाओं को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित करूँगा जिन्हें मैं समय नहीं ढूंढ पाया। गेमिंग पर पकड़ लेंगे (और देखें कि बच्चे इन दिनों क्या खेल रहे हैं) और मैं अपने कोडिंग कौशल को भी ब्रश करूंगा।मैं हमेशा अपने द्वारा बनाए गए रिश्तों और अद्भुत अनुभवों का ध्यान रखूंगा। पूरी टीम के लिए शुभकामनाएं।