
मुंबर्इ। वैश्विक संकेतों के बीच आज शेयर बाजार की शुरूअात हरे निशान पर हुर्इ। आज सेंसेक्स 148 अंक चढ़कर 35,466 के स्तर पर खुला तो वहीं निफ्टी भी 35 अंकों की छलांग लगाकर 10,777 के स्तर पर खुला। शुरूअाती कारोबार में मिडकैप आैर स्मालकैप में भी हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसर्इ का स्माॅलकैप 17 अंकों की तेजी के साथ 18,102 के स्तर पर कारोबार कर रहा वहीं सीएनएक्स मिडकैप सपाट स्तर पर दिख रहा है। वहीं बीएसर्इ के मिडकैप में भी 25 अंकों की गिरावट हैं।
दिग्ग्ज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें इसमें आयशर मोटर्स, टेक महिन्द्रा, भारती एयरटेल आैर एक्सिस बैंकों के शेयरों में खरीदारी का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं इंडसइंड बैंक, डाॅ रेड्डीज लैब्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज आैर भारती इंफ्राटेल के शेयरों में दबाव नजर आ रहा है।
बैंकिंग सेक्टर में मजबूती
बाजार में मजबूती से सभी सेक्टर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सेक्टोरियल इंडेक्स में सबसे तेजी आॅटो सेक्टर में देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें 76 अंकों की तेजी देखी जा रही है जिसके बाद ये 26,231 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
रुपए की कमजोर शुरूअात
आज डाॅलर के मुकाबले रुपए की कमजोर शुरूआत हुर्इ। डाॅलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की गिरकर 67.33 के स्तर पर खुला। इसके पहले बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद रुपया 67.26 के स्तर पर बंद हुआ था।
एशियार्इ बाजार तेजी के साथ खुले
वैश्विक बाजारों में अच्छे संकेतों के बाद आज एशियार्इ बाजारों की शुरूआत मजबूती के साथ हुर्इ। हालांकि एसजीएक्स निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केर्इ 38 अंकों की मजबूती के साथ 22,446 के स्तर पर अौर चीन का हैंग सेंग 274 अंकों की तेजी के साथ 30,805 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। काेरिया के कोस्पी की बात करें तो इसमें 0.30 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। ताइवान इंंडेक्स आैर शंघार्इ कंपोजिट में भी क्रमश: 0.59 फीसदी आैर 0.39 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रहा है।
Published on:
10 May 2018 09:37 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
