Share Market News

165 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 11,306 के नीचे कर रही कारोबार

गुरूवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई निफ्टी-50 इंडेक्स 11,306 अंकों के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दियाॉ सेंसेक्स भी 165 अंकों की गिरावट के साथ 37,614 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया

2 min read
May 09, 2019
165 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 11,306 के नीचे कर रही कारोबार

नई दिल्ली। सप्ताह के चौथे कारेबारी दिन यानी गुरूवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है, जिसमें निफ्टी 50 इंडेक्स 11,306 अंकों के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स भी 165 अंकों की गिरावट के साथ 37,614 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। दिन के शुरुआती कारोबार में हीरोमोटोकॉर्प, विप्रो , इंफोसिस औऱ भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी देखने को मिली।


मिडकैप व स्मॉलकैप भी लाल निशान पर खुले

शुरुआती कारोबार में मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 62 अंकों की गिरावट के साथ 14,066 अंकों पर कारोबार करते हुए नजर आया है। वहीं, अगर बीएसई के मिडकैप इंडेक्स की बात करें तो उसमें 99 अंकों की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद मिडकैप इंडेक्स 14,282 अंकों पर कारोबार कर रहा है।


सेक्टोरियल इंडेक्स में भी रही गिरावट

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो इसमें मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। इनमें कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, मेटल, पीएसयू और ऑयल एंड गैस सेक्टर्स भी लाल निशान पर कारोबार करते हुए दिखाई दिए। वहीं, शुरुआती कारोबार में कुछ सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे, जिनमें कंज्यूमर ड्यूरेब्लस, आईटी सेक्टर और टेक सेक्टर्स शामिल है। एफएमसीजी में भी 52 अंकों की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद बीएसई एफएमसीजी 11,395 अंको पर देखने को मिला। इसके अलावा बैंक निफ्टी में भी 144 अंकों की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद बैंक निफ्टी 28,849 अंकों पर कारोबार कर रहा है।


टॉप लूजर्स शेयर

रिलायंस, बीपीसीएल, एनटीपीस, यूपीएल, पॉवर ग्रिड कॉर्प में भी गिरावट देखने को मिली है। इसमें टाटा मोटर्स और यस बैंक भी शामिल है। कारेबार के शुरुआत में ये सभी लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। इसमें सबसे ज्यादा गिरावट रिलायंस में देखी गई है और सबसे कम गिरावट यस बैंक में देखी गई है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
09 May 2019 10:11 am
Also Read
View All