Share Market News

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 96 अंक फिसला, निफ्टी 23 अंक लुढ़का

सेंसेक्स 95.92 अंकों की गिरावट के साथ 37462.99 अंकों पर बंद निफ्टी 22.90 अंकों की गिरावट के साथ 11278.90 अंकों पर बंद टाटा स्टील 6.20 फीसदी और एचसीएल टेक के शेयरों में 4.54 फीसदी की गिरावट

2 min read
May 10, 2019
Share Market
Share Market Today: 173 अंक चढ़कर खुला Sensex, 11,750 के साथ रिकॉर्ड उच्च्तम स्तर पर पहुंचा Nifty

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। सुबह मार्केट हरे निशान पर खुला था। उम्मीद थी कि इस बार बाजार में बढ़त देखने को मिलेगी। पूरे दिन भारी उठापठक देखने को मिली। अंत में बाजार में गिरावट देखने को मिली। जहां सेंसेक्स 96 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 में 22.90 अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं टाटा स्टील और एचसीएल टेक के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप में राहत देखने को मिली। दोनों मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए।

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 95.92 अंकों की गिरावट के साथ 37462.99 अंकों पर बंद हुए। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 22.90 अंकों की गिरावट के साथ 11278.90 अंकों पर बंद हुआ। आज हफ्ते में पहली बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप में राहत देखने को मिली है। दोनों आज बढ़त के साथ बंद हुए हैं। आंकड़ों की बात करें तो बीएसई मिडकैप 34.33 और बीएसई स्मॉलकैप 29.40 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

बैंकिंग सेक्टर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में बढ़त
सेक्टोरियल सेक्टर की बात करें तो कंज्यूमर ड्यूरेबल और बैंकिंग सेक्टर में बढ़त देखने को मिली है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 346.76 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं दूसरी ओर बैंक एक्सचेंज 137.68 और बैंक निफ्टी 155.90 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। कैपिटल गुड्स 5.63 और पीएसयू 15.96 अंकों की बढ़मत के साथ बंद हुए हैं। वहीं गिरावट वाले सेक्टर की बात करें तो आईटी सेक्टर 177.17 अंक, एफएमसीजी 54.80, हेल्थकेयर 20.78, मेटल 167.35, तेल और गैस 144.82 और टेक सेक्टर 63.09 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

टाटा स्टील और एचसीएल के शेयरों में गिरावट
पहले बात गिरावट वाले शेयरों की करें तो टाटा स्टील शेयरों में 6.20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक के शेयरों में 4.54 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। यस बैंक 3.46, इंडसइंड बैंक 3.08 और आईओसी के शेयर में 2.06 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। वहीं बढ़त वाले शेयरों में जी लिमिटेड के शेयर में 3.52 फीसदी, एसबीआईएन 2.54 और टाइटन के शेयरों में 2.26 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
10 May 2019 05:16 pm
Also Read
View All
Why Stock Market Rise Today: 736 पॉइंट बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, रियल एस्टेट और ऑटो शेयर उछले, जानिए आज की तेजी के 5 बड़े कारण

Vedanta Demerger: लिस्ट होते ही एल्युमिनियम और ऑयल एंड गैस कंपनियों में लगा लोअर सर्किट, उधर वेदांता आयरन एंड स्टील में आया बड़ा उछाल

US Iran Peace Deal से शेयर बाजार में जश्न का माहौल, 1200 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, जानिए कहां दिखी सबसे ज्यादा तेजी

Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP