Share Market News

सेंसेक्स 161 अंक चढ़ा, निफ्टी 48 अंक मजबूत

तेल एवं गैस और एफएमसीजी समूहों में हुई लिवाली के दम पर शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

2 min read
Apr 09, 2018
Sensex

नई दिल्ली। अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच सीडी, तेल एवं गैस और एफएमसीजी समूहों में हुई लिवाली के दम पर लगातार तीसरे दिन बढ़त बनाता हुआ बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 161.57 अंक चढक़र 33,653.61 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 47.75 अंक की मजबूती के साथ 10,333.70 अंक पर बंद हुआ। विश्लेषकों के मुताबिक बाजार में निवेश धारणा मजबूत है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ अपना ट्िवटर युद्ध खत्म नहीं किया है लेकिन घरेलू निवेशक विदेशी रुख के बजाय घरेलू उतार-चढ़ाव पर नजर बनाए हुए हैं। घरेलू स्तर पर इस सप्ताह के अंत से दिग्गज कंपनियों के वार्षिक परिणाम आने लगेंगे। ऐसा अनुमान है कि कंपनियां बीते वर्ष की चौथी तिमाही में अच्छा प्रदर्शन करेंगी जिससे निवेशकों का उत्साह बना हुआ है।

बढ़त के साथ हुई दिन की शुरुआत

सेंसेक्स की शुरुआत बढ़त के साथ 33,653.61 अंक से हुई। कारोबार के दौरान यह 33,846.50 अंक के दिवस के उच्चतम और 33,578.91 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ। गत दिवस की तुलना में 0.48 फीसदी के उछाल के साथ 33,78.54 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियां हरे निशान में रही और 12 लाल निशान में, जबकि एनटीपीसी के शेयरों की कीमत अपरिवर्तित रहीं। निफ्टी भी सेंसेक्स की तरह तेजी के साथ 10,333.70 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,397.70 अंक के उच्चतम और 10,328.50 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.46 फीसदी की छलांग लगाकर 10,379.35 अंक पर बंद हुआ।

26 कंपनियों के शेयरों में रही तेजी

निफ्टी की 50 में से 26 कंपनियां तेजी में और 24 गिरावट में रहीं। दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा छोटी और मंझोली कंपनियों में कम लिवाली रही। बीएसई का मिडकैप 0.16 फीसदी यानी 25.82अंक की तेजी में 16,622.39 अंक पर और स्मॉलकैप 0.38 फीसदी यानी 68.41 अंक की बढ़त में 17,951.40 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,906 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,654 में तेजी,1,069 में गिरावट और 183 कंपनियों के शेयर के दाम पूरे दिन के उतार-चढ़ाव के बाद अपरिवर्तित बंद हुए।

Published on:
09 Apr 2018 04:49 pm
Also Read
View All
Why Stock Market Rise Today: 736 पॉइंट बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, रियल एस्टेट और ऑटो शेयर उछले, जानिए आज की तेजी के 5 बड़े कारण

Vedanta Demerger: लिस्ट होते ही एल्युमिनियम और ऑयल एंड गैस कंपनियों में लगा लोअर सर्किट, उधर वेदांता आयरन एंड स्टील में आया बड़ा उछाल

US Iran Peace Deal से शेयर बाजार में जश्न का माहौल, 1200 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, जानिए कहां दिखी सबसे ज्यादा तेजी

Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP