Share Market News

एलन मस्क के इस ट्वीट से लीजिए बड़ा सबक, जानिए कहां से हो सकती है अब ज्यादा कमाई

बेस मेटल्स से लेकर चांदी, इक्विटी, बिटक्वाइन में आ चुका है एक साल में 100 फीसदी से ज्यादा का ग्रोथ सोना 47 हजार होने के बाद भी 100 फीसदी की ग्रोथ का रहा है इंतजार, एक साल में सिर्फ 22 फीसदी महंगा
2 min read
elon_musk.png
Take big lesson from Elon Musk's tweet, where you can earn more now

नई दिल्ली। हाल में दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शुमार टेस्ला के सीईओ ने 1.5 अरब डॉलर बिटक्वाइन में निवेश किए तो किसी को भी इस बात का यकीन नहीं था कि उसकी कीमत 57 हजार डॉलर पहुंच जाएगी। जिसके बाद मस्क को ट्वीट करना पड़ा कि बिटक्वाइन के दाम कुछ ज्यादा ही बढ़ गए हैं। जिसके बाद इस डिजिटल करेंसी के दाम 8 हजार डॉलर कम हो गए। यह हालात सिर्फ बिटक्वाइन के ही नहीं है, इक्विटी मार्केट, सिल्वर, बेस मेटल्स, क्रूड ऑयल ऐसे कई प्रोडक्ट्स हैं, जिनकी कीमत एक साल में 100 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई है। वहीं गोल्ड 47 हजार होने के बाद भी एक साल में सिर्फ 22 फीसदी ही बढ़ा है। जानकारों की मानें तो सोने में निवेश में अभी स्कोप है। बजाय दूसरे प्रोडक्ट्स के।

गोल्ड के लिए सपोर्टिव है फ्यूचर
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार बेस मेटल्स से लेकर क्रूड ऑयल, सिल्वर और इक्विटी मार्केट में काफी तेजी देखने को मिल चुकी है। एक साल के अंदर इन तमाम प्रोडक्ट्स में 100 फीसदी से ज्यादा ग्रोथ आ चुका है। ऐसे में सोना अभी भी बेटर ऑप्शन है। वहीं आना वाला समय गोल्ड को काफी सपोर्ट करने वाला हैै। जिस तरह के जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ रहे हैं, उससे गोल्ड की कीमत में इजाफा होने के आसार काफी ज्यादा है। मौजूदा समय में वैक्सीन काम कर रही है। वहीं राहत पैकेज के ऐलान भी हो रहे हैं, जिसकी वजह से इकोनॉमी में सुधार देखने को मिल रहा है।

एक साल में सिर्फ 22 फीसदी का ही है रिटर्न
एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट ( कमोडिटी एंड रिसर्ज ) अनुज गुप्ता के अनुसार 18 मार्च 2020 में सोने का लोएस्ट प्राइज 38,327 रुपए प्रति दस ग्राम थी, जो आज बढ़कर 46,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए हैं। यानी इस दौरान सोने की कीमत में सिर्फ 22 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। ऐसे में सोने निवेश करने का यही समय में है। बीते 8 महीनों में सोना करीब 10 हजार रुपए तक सस्ता हो चुका है। आने वाले दिनों में सोना के दाम में इजाफा होगा ही।

इन देखने को मिल चुका है 100 फीसदी से ज्यादा का ग्रोथ
कॉपर का गणित
तारीख: 19 मार्च 2020
लोएस्ट प्राइज: 336 रुपए प्रति किलोग्राम
करंट प्राइज: 708 रुपए प्रति किलोग्राम
ग्रोथ: 112.50 फीसदी

बिटक्वाइन से हुआ मोटा मुनाफा
तारीख: 9 मार्च 2020
लोएस्ट प्राइज: 4555 डॉलर प्रति क्वाइन
करंट प्राइज: 56100 डॉलर प्रति बैरल
ग्रोथ: 1360 फीसदी

क्रूड के रूड होने का मिला फायदा
तारीख: 28 अप्रैल 2020
लोएस्ट प्राइज: 795 रुपए प्रति बैरल
करंट प्राइज: 4355 रुपए प्रति बैरल
ग्रोथ: 448 फीसदी

चांदी ने कराई चांदी
तारीख: 18 मार्च 2020
लोएस्ट प्राइज: 33580 रुपए प्रति किलोग्राम
करंट प्राइज: 69,300 रुपए प्रति किलोग्राम
ग्रोथ: 107 फीसदी

इक्विटी मार्केट में भी तेजी
तारीख: 24 मार्च 2020
लोएस्ट लेवल: 25638.9
करंट लेवल: 50,248.81
ग्रोथ: 100 फीसदी

Updated on:
24 Feb 2021 12:48 pm
Published on:
24 Feb 2021 12:40 pm
Also Read
View All
Dhoot Transmission IPO: कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 918 करोड़ रुपये, ग्रे मार्केट में दिख रहा 28% का मुनाफा, जानिए ब्रोकरेज फर्म्स की राय

Multibagger Stock: 5 दिन में 68% और 1 महीने में 102% का रिटर्न, Ujaas Energy के शेयर में भारी तेजी देख एक्सचेंज ने मांग लिया जवाब

Titan Q1 Results: 63% बढ़कर 1777 करोड़ रुपये रहा टाइटन का मुनाफा, ज्वेलरी से लेकर घड़ियों और आईवियर तक हर कारोबार में हुई ग्रोथ, जानें शेयर का हाल

Ixigo Share Price 7th August: रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद 13% गिरकर क्यों बंद हुआ शेयर? जानिए ब्रोकरेज फर्म्स ने क्या दिए टार्गेट प्राइस

SBI Q1 Results: पहली तिमाही में 10% बढ़ा एसबीआई का मुनाफा, कारोबार पहुंचा 110 लाख करोड़ के पार, शेयर में तेजी