Share Market News

जीडीपी के आंकड़ों और विदेशी बाजारों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

अगले हफ्ते आने वाले हैं जीडीपी के आंकड़ें, विदेशी बाजारों में देखने को मिलेगी नजर बांड यील्ड में इजाफे से बीते सप्ताह शेश्र बाजार में देखने को मिली थी गिरावट
2 min read
Feb 28, 2021
Share Market IPO
Impact of global markets, Sensex rise by 300 points, Nifty below 12900

नई दिल्ली। बांड बाजार से बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीदों और भू-राजनीतिक तनाव के चलते बीते सप्ताह शेयर बाजार में बिकवाली का भारी दबाव रहा और निराशाजनक माहौल से बाजार फिलहाल उबरता नहीं दिख रहा है। हालांकि, आगामी कारोबार सप्ताह प्रमुख आर्थिक आंकड़ों पर बाजार की प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी। खासतौर से बीते सप्ताह के आखिर में जारी हुए जीडीपी के आंकड़ों पर बाजार की प्रतिक्रिया अभी आना बाकी है।

वहीं, सप्ताह के आरंभ में सोमवार मार्केट मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई के फरवरी महीने के आंकड़े जारी होंगे जबकि मार्केट सर्विसेज पीएमआई के आंकड़े बुधवार को जारी होंगे। फिर एक मार्च यानी सोमवार से ही ऑटो कंपनियों की बिक्री के आंकड़े जारी होने लगेंगे। इन सारे आंकड़ों का असर घरेलू शेयर बाजार पर दिखेगा और इनसे बाजार को दिशा मिलेगी।

घरेलू आंकड़ों पर रहेगी नजरें
घरेलू आर्थिक आंकड़ों के साथ-साथ विदेशी आर्थिक आंकड़ों का भी बाजार पर असर देखने को मिलेगा। विशेष रूप से चीन, अमेरिका और यूरोप में जारी होने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़ें काफी मत्वपूर्ण होंगे। सप्ताह के आरंभ में सोमवार को ही चीन में कैक्सिन मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई के फरवरी महीने के आंकड़े जारी होंगे और इसी दिन अमेरिका और यूरोप मे भी मार्केट मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई के फरवरी महीने के आंकड़े जारी होंगे। अमरीका में सप्ताह के आखिर में शुक्रवार को गैर-कृषि क्षेत्र के रोजगार के अहम आंकड़े जारी होंगे जिनका बाजार को इंतजार रहेगा।

बांड यील्ड में जोरदार इजाफे से हुई बिकवाली
जानकार बताते हैं कि बांड की यील्ड में जोरदार इजाफा होने से शेयर बाजार में जो बिकवाली का दबाव है वह फिलहाल रहेगा। हालांकि शॉर्ट टर्म में गिरावट पर लिवाली और तेजी की स्थिति में बिकवाली बनी रहेगी। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के निवेश के प्रति रुझानों पर भी बाजार की नजर होगी। बीते सप्ताह शुक्रवार को एफआईआई ने भारत के शेयर बाजार से 8,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम लिकाली। अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले देसी करेंसी रुपए की चाल पर भी निवेशकों की निगाहें टिकी रहेंगी।

विधानसभा चुनाव पर भी रहेंगी नजरें
बाजार विशेषज्ञ बताते हैं कि इस सप्ताह भी घरेलू शेयर बाजार की चाल मुख्य रूप से वैश्विक संकेतों से ही तय होगी। हालांकि, घरेलू आर्थिक कारकों के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी निवेशकों की नजर बनी रहेगी। खासतौर से पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से जुड़ी राजनीतिक गतिविधियों पर बाजार की नजर बनी रहेगी। इन पांचों राज्यों में 27 मार्च से 29 अप्रैल के दौरान मतदान होगा जबकि दो मई परिणाम आएंगे।

Updated on:
28 Feb 2021 03:04 pm
Published on:
28 Feb 2021 02:33 pm
Also Read
View All
Bank of Maharashtra Share Price 26th August: सरकारी बैंकों के शेयर में आई 6% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताए चार कारण, लेकिन कह दी सावधान रहने की बात

Stock Market Holiday: राखी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग? जानिए छुट्टी है या नहीं

FACT Share Price 25th August: दोस्त रूस ने दिया सप्लाई का भरोसा तो 15% तक उछल गए फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयर

Bajaj Hindusthan Sugar Share 24th August: सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगाई तो 12% तक उछल गए शुगर कंपनियों के शेयर, कई स्टॉक्स 52 वीक हाई पर पहुंचे

Vishal Mega Mart Share Price 24th August: CEO की दोबारा नियुक्ति के बाद शेयर में 11% से ज्यादा का उछाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टार्गेट प्राइस