Share Market News

बजट से पहले देश की इन बड़ी कंपनियों को 4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

बीते सप्ताह बाजार में गिरावट आने से देश की टॉप 10 में से 9 कंपनियों के मार्केट में बड़ी गिरावट सिर्फ आईसीआईसीआई के मार्केट कैप में देखने को मिला, 2,397.43 करोड़ रुपए की हुई बढ़ोतरी
2 min read
Jan 31, 2021
These big companies lost Rs 4 lakh crore before the budget
These big companies lost Rs 4 lakh crore before the budget

नई दिल्ली। यूनियन बजट 2021 आने से पहले देश की बड़ी कंपनियों को लाखों करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस को हुआ है। उसके बाद देश की बाकी कंपनियों को भी नुकसान झेलना पड़ा है। सिर्फ आईसीआईसीआई कंपनी को ही फायदा हुआ है। आइए आपको भी बताते हैं कंपनियों किस तरह का नुकसान हुआ है।

शेयर बाजार में गिरावट आने से कंपनियों को नुकसान
वास्तव में बीते सप्ताह शेयर बाजार में भारी गिरावट आने से देश की कंपनियों के मार्केट कैप में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आंकड़ों के अनुसार सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में बीते सप्ताह 3,96,629.40 करोड़ रुपए की भारी गिरावट आई। आम बजट से पहले मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,592.77 अंक या 5.30 प्रतिशत नीचे आया। बाजार में व्यापक रूप से कमजोरी के रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक नुकसान हुआ। कम कारोबारी सत्रों वाले पिछले सप्ताह में सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में इजाफा हुआ।

देश की टॉप टेन कंपनियों का मार्केट कैप
- आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 2,397.43 करोड़ रुपए बढ़कर 3,70,773.35 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
- वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,30,909.45 करोड़ रुपए की भारी गिरकर 11,68,454.02 करोड़ रुपए पर आ गया।
- टीसीएस की बाजार हैसियत 71,482.92 करोड़ रुपए घटकर 11,68,079.84 करोड़ रुपए रह गई।
- इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 42,936.43 करोड़ रुपए के नुकसान से 5,28,040.02 करोड़ रुपए पर आ गया।
- एचडीएफसी का मार्केट कैप 38,083.07 करोड़ रुपए घटकर 4,28,040.72 करोड़ रुपए पर आ गया।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 34,150.8 करोड़ रुपए के नुकसान से 5,31,798.56 करोड़ रुपए रह गया।
- एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 28,894.3 करोड़ रुपए घटकर 7,66,218.59 करोड़ रुपए पर आ गया।
- कोटक महिंद्रा बैंक की 23,320.13 करोड़ रुपए के नुकसान से 3,39,345.13 करोड़ रुपए पर आ गई।
- बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 13,949.9 करोड़ रुपए घटकर 2,85,382.35 करोड़ रुपए पर आ गया है।
- भारती एयरटेल का 12,902.4 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 3,01,801.43 करोड़ रुपए पर आ गया।

Updated on:
31 Jan 2021 12:40 pm
Published on:
31 Jan 2021 11:43 am
Also Read
View All
Bank of Maharashtra Share Price 26th August: सरकारी बैंकों के शेयर में आई 6% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताए चार कारण, लेकिन कह दी सावधान रहने की बात

Stock Market Holiday: राखी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग? जानिए छुट्टी है या नहीं

FACT Share Price 25th August: दोस्त रूस ने दिया सप्लाई का भरोसा तो 15% तक उछल गए फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयर

Bajaj Hindusthan Sugar Share 24th August: सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगाई तो 12% तक उछल गए शुगर कंपनियों के शेयर, कई स्टॉक्स 52 वीक हाई पर पहुंचे

Vishal Mega Mart Share Price 24th August: CEO की दोबारा नियुक्ति के बाद शेयर में 11% से ज्यादा का उछाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टार्गेट प्राइस