Share Market News

पेट्रोल और डीजल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव, आज इतने चुकाने होंगे आपको दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दो दिनों से बढ़ रहे थे दाम रुपए की स्थिति में सुधार और क्रूड की कीमतों में कमी का दिखा असर
2 min read
May 22, 2019
petrol diesel price
पेट्रोल और डीजल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव, आज इतने चुकाने होंगे आपको दाम

नई दिल्ली। पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम में जो बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी, बुधवार को उस ब्रेक लग गया। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चारों महानगरों में वो दाम लागू रहेंगे जो मंगलवार को थे। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया था। उम्मीद जताई जा रहा थी चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

पेट्रोल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में बदलाव नहीं किया गया है। आज यानी बुधवार को पेट्रोल के दाम वो ही लागू रहेंगे जो मंगलवार को थे। आपको बता दें कि मंगलवार को आईओसीएल ने पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल दाम क्रमश: 71.17, 73.24, 76.78 और 73.87 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। सोमवार को पेट्रोल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर कर इजाफा देखने को मिली थी।

डीजल की कीमत में बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में बदलाव नहीं किया गया है। आज यानी बुधवार को डीजल के दाम वो ही लागू रहेंगे जो मंगलवार को थे। आपको बता दें कि मंगलवार को आईओसीएल ने डीजल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 66.20, 67.96, 69.36 और 69.97 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। सोमवार को डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर कर इजाफा देखने को मिली थी।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
22 May 2019 08:40 am