Share Market News

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा, डीजल के दाम में 9 पैसे बढ़े

पेट्रोल के दाम में दो दिनों में हो चुका है 14 पैसे प्रति लीटर का इजाफा डीजल की कीमत में दो दिनों में हो चुकी है 24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
2 min read
May 21, 2019
Gold and silver price
लगातार दूसरे दिन पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा, डीजल के दाम में 9 पैसे बढ़े

नई दिल्ली। जब से देश में मतदान खत्म हुए हैं तब से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से डीजल की कीमत नई दिल्ली 66 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है। बात मंगलवार की करें तो आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा देखने को मिला है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। वहीं डीजल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आपको बता दें कि सोमवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला था।

पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन इजाफा देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली में 71.17, कोलकाता में 73.24, मुंबई में 76.78 और चेन्नई में 73.87 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि सोमवार को 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। इस हिसाब से दो दिनों में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है।

डीजल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद नई दिल्ली में डीजल के दाम 66.20, मुंबई में 69.36 और चेन्नई में 69.97 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद यहां पर डीजल की कीमत 67.96 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि सोमवार को डीजल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। इस हिसाब से दो दिनों में डीजल की कीमत में 24 पैसे न्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
21 May 2019 08:11 am