Share Market News

Today Petrol-Diesel price: लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत, आज ये हैं आपके शहर में दाम

पेट्रोल की कीमत में आज 16 पैसे प्रति लीटर की गिरावट डीजल के दाम में आज 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती पांच महीने के निचले स्तर पर आ चुके हैं डीजल के दाम

2 min read
Jun 09, 2019
Today petrol diesel rate: लगातार घट रहे हैं पेट्रोल-डीजल के रेट, जानिए आपके शहर के दाम

नई दिल्ली। देश में लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पेट्रोल की कीमतों में राहत मिलते 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं डीजल आज 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। आपको बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी कटौती की वजह स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिल रही है। नई दिल्ली में पेट्रोज के दाम चार महीने के निचले स्तर पर आ चुके हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि देश के चारों महानगरों में आपको पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे।

पेट्रोल 16 पैसे प्रति लीटर सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.56, 72.81 और 76.25 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 73.30 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।






























महानगरपेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली70.5616
कोलकाता72.8116
मुंबई76.2516
चेन्नई73.3017

15 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम 64.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम 16 पैसे प्रति लीटर दाम कम कम हुए हैं। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 67.63 और 68.23 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

आज ये हैं डीजल के दाम






























महानगरडीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली64.5015
कोलकाता66.4215
मुंबई67.6316
चेन्नई68.2316


Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
09 Jun 2019 08:18 am
Published on:
09 Jun 2019 07:30 am
Also Read
View All