30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका और चीन के बीच सुधर सकते हैं संबध, 28 जून को शी जिनपिंग के साथ बैठक करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका व्यापार विवाद में चीन के साथ आगे और बातचीत के लिए तैयार है 28-29 जून को डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग बैठक करेंगे अमरीका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नूशिन ने शनिवार को यह जानकारी दी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 8 Jun 2019, 5:58 PM IST

china vs america

अमरीका और चीन के बीच सुधर सकते हैं संबध, 28 जून को शी जिनपिंग के साथ बैठक करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली।अमरीका व्यापार विवाद ( Trade War ) में चीन के साथ आगे और बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन किसी भी तरह के संभावित करार के लिए दोनों देशों के शीर्ष नेताओं को इस माह के अंत में होने वाली बैठक तक इंतजार करना होगा। अमरीका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नूशिन ने शनिवार को यह बात कही है।


अमरीका शुल्क को आगे भी बढ़ा सकता है

जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के प्रमुखों की बैठक के मौके पर संवाददाताओं से अलग से बातचीत में अमरीका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नूशिन चेताते हुए कहा कि यदि इस बारे में समझौता नहीं होता है तो अमरीका शुल्कों को आगे बढ़ाएगा।


ये भी पढ़ें: देश में हर दिन घट रही ATM की संख्या, पिछले दो सालों में गायब हुईं 597 एटीएम मशीनें


अमरीकी वित्त मंत्री ने दी जानकारी

म्नूशिन ने जानकारी देते हुए कहा, 'हम एक ऐतिहासिक करार की ओर हैं। यदि वे बातचीत करते हैं और इस करार को उन शर्तों पर पूरा करना चाहते हैं जिनपर हम बातचीत कर रहे हैं तो यह अच्छी बात होगी। यदि ऐसा नहीं होता है, तो जैसा राष्ट्रपति ने कहा है कि हम शुल्कों पर आगे बढ़ेंगे।' अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ ओसाका में जी-20 शिखर बैठक में 28-29 जून को बैठक हो सकती है। म्नूशिन ने संकेत दिया है कि इस करार पर कुछ सहमति इसी बैठक में बनने की संभावना है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.