Share Market News

Today Petrol-diesel price: लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता, जानिए अपने शहर के दाम

आज पेट्रोल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती, चार महीने के निचले स्तर पर दाम डीजल हुआ 25 पैसे प्रति लीटर सस्ता, पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंची कीमत

2 min read
Today Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का सिलसिला थमा, आज नहीं हुआ बदलाव

नई दिल्ली। लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। मौजूदा समय में पेट्रोल की कीमतों में कटौती की वजह से दाम चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं डीजल की कीमतें पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंच चुकी हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आज की इस कटौती के बाद आपको अपने महानगर में पेट्रोल और डीजल की कितनी कीमत चुकानी होगी।

22 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल 22 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.72, 72.97 और 76.41 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 23 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद दाम 73.47 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि लगातार दामों में कटौती होने से पेट्रोल के दाम नई दिल्ली में चार महीने के निचले स्तर पर चले गए हैं।

आज आपको चुकानें होंगे इतनी पेट्रोल की कीमत






























महानगरपेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में)कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली70.7222
कोलकाता72.9722
मुंबई76.4122
चेन्नई73.4723

डीजल 25 पैसे प्रति लीटर सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 25 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 64.65 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 27 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 67.79 और 68.39 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो चुकी है। आपको बता दें कि डीजल के दाम में लगातार कटौती होने से नई दिल्ली में कीमत पांच महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं।

आज इतने चुकाने होंगे डीजल के दाम






























महानगरडीजल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में)कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली64.6525
कोलकाता66.5725
मुंबई67.7927
चेन्नई68.3927

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
08 Jun 2019 08:43 am
Published on:
08 Jun 2019 06:53 am
Also Read
View All