30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनिया के सबसे अमीर शख्स Jeff Bezos को इस भारतीय ने स्टेज पर रोका, जानिए उसके बाद क्या हुआ

भारतीय-अमरीकी पशु अधिकार कार्यकर्ता ने जेफ बेजोस को स्टेज पर रोका। रि:मार्स सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे जेफ बेजोस। जानवरों पर होने वाले दुव्र्यवहार को लेकर पूछे सवाल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 7 Jun 2019, 6:30 PM IST

Jeff Bezos

दुनिया के सबसे अमीर शख्स Jeff Bezos को इस भारतीय ने स्टेज पर रोका, जानिए उसके बाद क्या हुआ

नई दिल्ली। एक भारतीय-अमरीकी पशु अधिकार कार्यकर्ता ने अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस ( Jeff Bezos ) को स्टेज पर बोलने के दौरान थोड़ी देर के लिए रोक दिया और उनसे 'चिकन फार्मो' को लेकर कुछ करने की गुजारिश की।

यह भी पढ़ें - GSP दर्जा छिनने से सब्सिडी से लेकर व्यापार घाटे तक पर पड़ेगा असर, अमरीका के लिए भी मुश्किलें

बेजोस गुरुवार को अमेजन के पहले 'रि:मार्स' सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, जब बर्कले, केलिफरेनिया की रहनेवाली प्रिया साहनी ने एकाएक स्टेज पर पहुंच कर जोर से चिल्लाते हुए कहा, "आप दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं और अमेजन के अध्यक्ष हैं और आपको पशुओं के लिए कुछ करना चाहिए।" उनका कहना था कि वे अमेजन के चिकेन फाम्र्स में गई हैं। साहनी ने बेजोस पर चिल्लाते हुए इन फाम्र्स में जानवरों पर होने वाले दुव्र्यवहार को रोकने की मांग की।

यह भी पढ़ें - ILFS घोटाला: बड़े अधिकारियों ने देश की जनता को कराया इतने हजार करोड़ का नुकसान

सफेद गुलाब के साथ गई थीं साहनी

सुरक्षा गार्डस ने तुरंत उन्हें घेर लिया और खचाखच भरे हॉल से बाहर ले गए, जहां शांति छाई हुई थी। साहनी ने एक सफेद गुलाब लिया हुआ था और उन्होंने सम्मेलन के आगंतुकों का बैच भी लगा रखा था। साहनी डायरेक्ट एक्शन एनीव्हेयर (डीएक्सई) संस्था की है, जो पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का एक अंतर्राष्ट्रीय ग्रासरूट नेटवर्क है, जिसकी स्थापना 2013 में सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में की गई थी।

जब सुरक्षा गार्ड्स ने साहनी को हॉल से बाहर कर दिया तो उसके बाद बेजोस ने मॉडरेटर की तरफ मुखातिब होते हुए कहा, "क्या आपके पास इसका जवाब है?" अमेजन सीधे किसी भी चिकन फार्म का संचालन नहीं करता है, बल्कि वह आपूर्तिकर्ताओं से खरीदता है। इन आपूर्तिकर्ताओं को डीएक्सई के कार्यकर्ताओं ने पहले भी निशाना बनाया था।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.