Share Market News

ट्रंप के कोरोना होते ही अमरीकी वायदा बाजार धड़ाम, शेयर बाजार भी हो सकता क्रैश

डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी को कोरोना पॉजिटिव न्यूज से डाउ जोंस फ्यूचर और नैस्डैक फ्यूचर में बड़ी गिरावट दुनियाभर के निवेशकों की अमरीकी बाजार पर होगी नजर, देखने को मिल सकती है बड़ी गिरावट
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2020, 7:20 PM IST
US Share market can crash after futures down due trump covid positive
US Share market can crash after futures down due trump covid positive

नई दिल्ली। अमरीकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया ट्रंप कोरोना वायरस पॉजिटिव की खबरों के बाद अमरीकी फ्यूचर मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। डाउ जोंस फ्यूचर और नैस्डैक फ्यूचर दोनों डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं एफटीएसई में भी एक फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। एशियाई बाजार भी दबाव में आ गए हैं। निक्कई और शंघाई दोनों बाजारों में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। अब वैश्विक बाजार निवेशकों की नजरें अमरीकी शेयर बाजार पर हैं, जो कुछ ही समय में खुलने वाला है। जानकारों की मानें तो अमरीकी शेयर बाजार में इस खबर से बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको बता दें अमरीकी प्रेसीडेंशियल इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप के एक बार फिर से राष्ट्रपति बनने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं। ऐसे में उनका कोरोना पॉजिटिव होना ना तो उनके लिए और ना ही बाजार के लिए अच्छे संकेत हैं।

वायदा बाजारों के साथ शेयर बाजार भी लुढ़के
पहले बात अमरीकी वायदा बाजारों की करें तो जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। डाउ जोंस के वायदा बाजार में 400 से ज्यादा अंकों की गिरावट आ चुकी है त्। जबकि नैसडैक वायदा बाजार भी 1.7 फीसदी तक टूट चुका है। ट्रंप दंपत्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से पूरी दुनिया के वायदा बाजार लुढ़के हैं। जर्मनी और फ्रांस की प्रभुत्व वाले यूरोपियन यूनियन के वायदा बाजार यूरो स्टोक्स 50 फ्यूचर्स में भी करीब एक फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। जर्मन डैक्स फ्यूचर्स भी 0.90 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स स्टॉक एक्सचेंज यानी एफटीएसई में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

अमरीकी शेयर बाजार हो सकता है क्रैश
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि वो खुद और फस्र्ट लेडी मेलेनिया ट्रंप कोरोना वायरस के चपेट में आ गए हैं। बाजार जानकारों के अनुसार ट्रंप के कोरोना पॉजिटिव होने से अमरीकी शेयर बाजारों में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। बाजार में बड़ी गिरावट या यूं कहें कि क्रैश होने की संभावना है। जिसका असर दुनियाभर के शेयर बाजारों में शुक्रवार को देखने को मिल सकता है।

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट
वहीं वायदा बाजारों के गिरने क्रूड ऑयल की कीमत में भी गिरावट देखने को मिल रही है। अमरीकी ऑयल डब्ल्यूटीआई फ्यूचर 4.55 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर ब्रेंट फ्यूचर में 4.43 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। आपको बता दें कि पहले ही क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 45 दिनों में क्रूड ऑयल 10 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है।

Updated on:
2 Oct 2020, 7:20 PM IST
Published on: