25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीते पांच दिनों में बाजार के आए अच्छे दिन, निवेशकों को 8.15 लाख करोड़ रुपए का फायदा

24 सितंबर की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लगातार देखने को मिल रही है बढ़त बीएसई के मार्केट कैप में 8.15 लाख करोड़ की रिकवरी, बेहतर डाटा आने से तेजी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 2 Oct 2020, 2:17 PM IST

share_market.jpg

नई दिल्ली। गुरुवार को शेयर बाजार ने 600 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। शुक्रवार यानी आज बाजार गांधी जयंति के मौके पर बंद है, लेकिन बाजार में तेजी 24 सितंबर के बाद लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। इसका कारण बाजार में रिकवरी और अच्छे इकोनॉमिक आंकड़े और अनलॉक 5 का प्रोसेस। जिस वजह से शेयर बाजार के निवेशकों को 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का फायदा हुआ है। जानकारों की मानें तो ऑटो, मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई डाटा के कारण आने वाले दिनों में बाजार में और तेजी देखने को मिल सकती है। वैसे डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना पॉजिटिव आने से विदेशी बाजारों में अस्थिरता के माहौल के कारण शेयर बाजार में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः-देश के पहले सबसे बड़े फाइनेंशियल स्कैम का विलेन, जो था स्टॉक मार्केट का 'बच्चन'

बीते पांच दिनों में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
पहले बात सेंसेेक्स और निफ्टी 50 करें तो पांच दिनों के कारोबार में अच्छी रिकवरी देखने को मिल चुकी है। बीते पांच दिनों के कारोबारी सत्रों को देखें तो अच्छी तेजी देखने को मिल चुकी है। जब 24 सितंबर को बड़ी गिरावट देखने को मिली थी तो सेंसेक्स 36,553.60 अंकों पर बंद हुआ था, उसके बाद से अब तक सेंसेक्द्य 38,697.05 अंकों पर आ चुका है। दोनों दिनों के अंतर को देखेें 2143.45 अंकों की तेजी देखने को मिल चुकी है। वहीं बात निफ्टी की करें तो 24 सितंबर को बाजार में गिरावट से 10,805.55 अंकों पर बंद हो गया था, जो गुरुवार तक 11,416.95 अंकों के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान निफ्टी ने 611.40 अंकों की रिकवरी देखने को मिली।

यह भी पढ़ेंः-सितंबर के महीने में सरकार को मिली सबसे बड़ी राहत, 95,480 करोड़ रुपए हुआ जीएसटी कलेक्शन

निवेशकों को हुआ कितना फायदा
अगर बात निवेशकों की करें तो इस दौरान उन्हें 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का फायदा हुआ है। निवेशकों का फायदा और नुकसान बीएसई के मार्केट से जुड़ा हुआ है। 24 सितंबर को बाजार में में गिरावट के कारण मार्केट कैप 1,48,76,217.22 करोड़ रुपए हो गया था। उसके बाद लगातार तेजी की वजह से मार्केट कैप में भी तेजी देखने को मिली, जो 1,56,92,091.05 करोड़ रुपए हो गया। यानी इस दौरान निवेशकों को 815873.83 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। बीएसई मार्केट कैप मौजूदा समय में 17 सितंबर के बाद से उच्चतम स्तर पर है।