Share Market News

दो महीनों में Vegetables Price में तीन गुना इजाफा, जानिए Patato, Capsicum और Ladyfinger क्या हो गए दाम

भारी Rail And Flood के कारण हरी सब्जियों की किल्लत होने से इनके दाम आसमान पर भारी बारिश के कारण Green Vegetables के साथ-साथ आलू और प्याज के दाम में भी काफी इजाफा

2 min read
Aug 24, 2020
Vegetables Price
Vegetables price increased 3 times in 2 months, what price potato

नई दिल्ली। मानूसन के मेहरबान होने से एक तरफ खरीफ फसलों की बंपर पैदावार की उम्मीद की जा रही है, तो दूसरी तरफ, भारी बारिश और बाढ़ के कारण हरी सब्जियों की किल्लत होने से इनके दाम आसमान छू गए हैं। बीते दो महीने में ज्यादातर सब्जियां दो से तीन गुनी महंगी ( Vegetables Price Hike Due To Flood ) हो गई हैं और बरसात से देश में बने हालात के बीच सब्जियों की महंगाई ( Vegetables Price Hike ) से फिलहाल राहत की उम्मीद के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस महीने हरी सब्जियों के साथ-साथ आलू और प्याज के दाम में इजाफा ( Potato And Onion Prices Rise ) हो गया है।

टमाटर 70 और शिमला मिर्च 100 रुपए किलो
देश के विभिन्न भागों में हुई भारी बारिश और बाढ़ के हालात के चलते हरी सब्जियों की आवक घटने से इनकी कीमतों में भारी इजाफा हो गया है। आलू, प्याज, टमाटर समेत तमाम हरी सब्जियों के दाम आसमान चढ़ गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में बैंगन, लौकी और तोरई भी 50 रुपए किलो मिल रही है। फूलगोभी 120 रुपए किलो तो शिमला मिर्च 100 रुपए किलो हो गई है। प्याज जो 20 रुपए किलो मिल रहा था, अब 30 रुपए किलो से ऊंचे भाव पर मिलने लगा है। टमाटर, जिसे किसान जून महीने में औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर थे, इस समय दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में 60-70 रुपए किलो ग्राहकों को मिल रहा है।

बाढ़ के कारण आवक पर असर
आजादपुर मंडी एपीएमसी के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र शर्मा ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण फसल खराब होने से सब्जियों की आवक पर असर पड़ा है। वहीं खुदरा सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि थोक मंडियों से ही सब्जियां ऊंचे भाव पर आ रही हैं। आजादपुर मंडी में प्याज का थोक भाव शनिवार को 6.25 रुपए से 16 रुपए प्रति किलो था। वहीं, आलू का का थोक भाव 13 रुपए से 44 रुपए प्रति किलो, जबकि टमाटर का थोक भाव आठ रुपए से 43.50 रुपए प्रति किलो रहा। कारोबारियों ने बताया कि अब लोग बाहर होटल, ढाबा व रेस्तरां में भी खाने के लिए जाने लगे हैं, जिससे सब्जियों की खपत बढ़ गई है। इसलिए कीमतों में इजाफा हुआ है।

दिल्ली-एनसीआर में सब्जियों के खुदरा भाव









































































सब्जियांकीमत ( रुपए प्रति किलो में )
आलू35-40
फूलगोभी120
बंदगोभी40
टमाटर60-70
प्याज30
घीया50
भिंडी50
खीरा50
कद्दू30
बैंगन50
शिमला मिर्च100
तोरई40-50
करेला40
परवल60-70
बींस80
मटर200
Updated on:
24 Aug 2020 09:32 am
Published on:
24 Aug 2020 09:24 am
Also Read
View All
Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

Post Office Vs Stock Market: पिछले 2 साल में पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी स्कीम्स जितना रिटर्न भी नहीं दे पाया शेयर बाजार, देखिए ये आंकड़े

Multibagger Stock: सिर्फ 3 हफ्ते में 1 लाख के कर दिए 2 लाख, आज भी लगा अपर सर्किट, जानें Amrapali Industries का रेवेन्यू और मुनाफा