Share Market News

200 फीसदी तक बढ़ गए Vegetables Price, जानिए जून से जुलाई के बीच किस सब्जी में कितना आया फर्क

Vegetables Price Hike में बीते एक महीने में जोरदार हुआ इजाफा Vegetables Retail Price में 25 फीसदी से 200 फीसदी तक की बढ़ोतरी
2 min read
Jul 06, 2020
Vegetables Price
Vegetables price increased by 200 pc between from June to July

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के संकट ( Coronavirus Crisis ) काल में अब खाने-पीने की चीजें भी महंगी होने लगी हैं। खासतौर से सब्जियों के दाम ( Vegetables Price Hike ) में बीते एक महीने में जोरदार इजाफा हुआ है। तमाम सब्जियों के खुदरा दाम ( Vegetables Retail Price Hike ) में 25 फीसदी से 200 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। टमाटर के दाम में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। सब्जी कारोबारी बताते हैं कि बरसात में फसल खराब होने से कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

थोक भाव में लगातार इजाफा
आजादपुर कृषि उपज विपणन समिति(एपीएमसी) के चेयरमैन आदिल अहमद खान ने बताया कि बरसात के सीजन में आवक कम होने से ज्यादातर हरी सब्जियों की कीमतों में बीते एक महीने में वृद्धि दर्ज की गई है। खान के मुताबिक, डीजल की महंगाई के चलते भी सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा, "सब्जी कारोबारी बताते हैं कि डीजल महंगा होने से सब्जियों की ढुलाई का खर्च बढ़ गया है।"

आजादपुर मंडी में एक महीने में बदल गए सब्जियों के थोक भाव

































































सब्जियांजून के औसत दाम (रुपए प्रति किलो में)जुलाई के औसत दाम (रुपए प्रति किलो में)
आलू15.2516.15

गोभी


14.7536

टमाटर



2.75


29
लौकी/घिया1012
भिंडी1416.50
खीरा1112.75

कद्दू


1212

बैगन


15.7515
शिमला मिर्च10.2516.50
तोरई10.5010
प्याज69.50

सब्जी के खुदरा दाम ऊंचे
खुदरा सब्जी विक्रेता अशोक महतो को अपने खेतों से दुकानों तक सब्जी लाने में ढुलाई का कोई खर्च वहन नहीं करना पड़ता है, लेकिन वह भी पहले के मुकाबले अब ऊंचे दाम पर सब्जी बेचता है। अशोक महतो ने अपनी दुकान से महज एक किलोमीटर की दूरी पर कुछ बिगहे जमीन पट्टा पर लेकर उसमें बैगन, लौकी, करेला, भिंडी, खीरा आदि सब्जियों की खेती की है। अशोक महतो ने बताया कि बरसात का सीजन शुरू होने पर आमतौर पर फसल खराब होने लगती है, जिससे उपज कम होती है। यही कारण है कि सब्जियों की कीमतें बढ़ रही है।

दिल्ली-एनसीआर में एक महीने में कितनी महंगी हुई सब्जियां






































































सब्जियांजून के पहले हफ्ते में खुदरा दाम (रुपए प्रति किलो में)जुलाई के पहले हफ्ते में खुदरा दाम (रुपए प्रति किलो में)
आलू20-2530-35
गोभी30-4060-80
टमाटर20-3060-80
प्याज20-2525-30
लौकी/घिया2030
भिंडी2030-40
खीरा2050
कद्दू10-1520-30
बैगन2040
शिमला मिर्च6080
तोरई2040
कैरला1520
Updated on:
06 Jul 2020 01:11 pm
Published on:
06 Jul 2020 01:00 pm