Share Market News

Yes bank का एक्शन प्लान, पूंजी जुटाने के लिए लेगा investment banks की मदद

YES BANK ने पूंजी जुटाने की बनाई योजना 6 इन्वेस्टमेंट बैंकर्स को हायर करने की खबर 5 जून को मीटिंग में होगी चर्चा
2 min read
Jun 03, 2020
YES BANK
YES BANK

नई दिल्ली: yes bank Scam के सामने आने के बाद से पहली बार बैंक द्वारा इस हालात से निकलने के लिए हायरिंग की जा रही है। बैंक ने शेयरों की बिक्री के जरिए पूंजी जुटाने के फैसले के बारे में तो पहले ही बता दिया था। अब इस काम के लिए कंपनी ने 6 इन्वेस्ट बैंकों को हायर किया है।

बैंक से जुड़े 2 लोगों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि यस बैंक राइट्स इश्यू ( rights issue ), क्यूआईपी (QIP) या फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) के जरिए शेयर्स को बेचकर 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है।

यस बैंक के सबसे बड़े शेयर धारक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इन्वेस्टमेंट बैंकिंग शाखा एसबीआई कैपिटल मार्केट्सइसमें प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा यस बैंक कोटक महिंद्रा कैपिटल और एक्सिस सिक्योरिटी को भी इस प्रोसेस में शामिल कर रहा है । ये दोनो ही बैंक की शेयर होल्डर बैंक्स की इंवेस्टमेंट शाखाएं है। इसके अलावा बैंक एचएसबीसी, बैंक ऑफ अमेरिका और सिटी बैंक को भी निवेशकों की खोज करने के लिए हायर कर चुका है ।

हालांकि इस बारे में यस बैंक ( Yes Bank ) ने अभी तक को आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि आने वाली 5 जून यानि शुक्रवार को होने वाली मीटिंग मे बैंक के पूंजी जुटाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा होगी । शेयर्स की बिक्री ( sale of shares ) फिलहाल इसी महीने होगी इस बात की भी संभावना बेहद कम है। दरअसल इसके लिए बहुत ज्यादा कागजी कार्यवाई की जरुरत होती है, और उसके लिए फिलहाल वक्त बेहद कम है।

यस बैंक को इस साल 4000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटानी होगी वो भी rbi के नियमों के अधीन।

Published on:
03 Jun 2020 05:25 pm
Also Read
View All
Dhoot Transmission IPO: कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 918 करोड़ रुपये, ग्रे मार्केट में दिख रहा 28% का मुनाफा, जानिए ब्रोकरेज फर्म्स की राय

Multibagger Stock: 5 दिन में 68% और 1 महीने में 102% का रिटर्न, Ujaas Energy के शेयर में भारी तेजी देख एक्सचेंज ने मांग लिया जवाब

Titan Q1 Results: 63% बढ़कर 1777 करोड़ रुपये रहा टाइटन का मुनाफा, ज्वेलरी से लेकर घड़ियों और आईवियर तक हर कारोबार में हुई ग्रोथ, जानें शेयर का हाल

Ixigo Share Price 7th August: रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद 13% गिरकर क्यों बंद हुआ शेयर? जानिए ब्रोकरेज फर्म्स ने क्या दिए टार्गेट प्राइस

SBI Q1 Results: पहली तिमाही में 10% बढ़ा एसबीआई का मुनाफा, कारोबार पहुंचा 110 लाख करोड़ के पार, शेयर में तेजी