Share Market News

ये है देश की सबसे सस्ती मार्केट! महज़ 35 रुपये में जींस और 180 रुपये में मिल रही है ज़बरदस्त जैकेट

आप बच्चों के लिए जींस खरीदते हैं तो अापके केवल 35 रुपए में मिल जाएगा। बच्चाें के लिए फुल साइज जींस अाप 80 रुपए में खरीद सकते हैं।

2 min read
Jeans
ये है देश की सबसे सस्ती मार्केट! महज़ 35 रुपये में जींस और 180 रुपये में मिल रही है ज़बरदस्त जैकेट

नर्इ दिल्ली। दिवाली के ठीक बाद देशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि सर्दी अभी शुरुआती दौर में है आैर सुबह-शाम के वक्त ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। एेसे में सर्दी से बचाव करने के लिए लोग स्वेटर व जैकेट पहनना शुरू कर चुके हैं। शोरूम्स पर भी सर्दियों के कपड़े बिकने शुरू हो चुके हैं। एक तरफ नाॅन-ब्रैंडेड जैकेट व स्वेटर 1000 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक में बिक रहे हैं तो वहीं ब्रैंडेड जैकट्स की कीमतें इनसे भी महंगाी हो हैं। एेसे में हम आपको एक तरीका बता रहे है जिससे बेहद ही कम कीमत में जैकेट व स्वेटर खरीद सकते हैं।


35 रुपए में मिल जाएगा जींस

अगर सर्दियों के इस सीजन में आप थोक मार्केट से वूलेन कपड़ों की खरीदारी करते हैं तो आप बेहद ही कीफायती दाम में स्वेटर व जैकेट की खरीद सकते हैं। हालांकि थोक मार्केट के बावजूद भी अाप सिंगल पीस पर भी मोलभाव कर सकते हैं। दिल्ली का गांधी नगर कपड़ों का एक एेसा ही बाजार है। यहां करीब 15 हजार से भी अधिक दुकानें है। यहीं से देशभर के अलग-अलग इलाकों में थोक भाव में कपड़े सेल किए जाते हैं। यहां आपकाे अच्छे स्वेटर 100 रुपए आैर जैकेट 180 रुपए में खरीद सकते हैं। हालांकि, क्वालिटी के हिसाब से कपड़ों के दाम में भी अंतर होगा। यदि आप बच्चों के लिए जींस खरीदते हैं तो अापके केवल 35 रुपए में मिल जाएगा। बच्चाें के लिए फुल साइज जींस अाप 80 रुपए में खरीद सकते हैं।


यहां भी मिलते हैं सस्ते कपड़े

यहां के दुकानदारों के मुताबिक, इस मार्केट में अधिकतर दुकानों पर खुद ही कपड़े तैयार किए जाते हैं। इस वजह से वाे कम मार्जिन में पकड़े बेचते हैं। इसका एक यह भी फायदा होता है कि कपड़ों की क्वालिटी भी बेहतर होती है। इस मार्केट के अलावा आप चांदनी चौक, सरोजनी नगर, करोल बाग आैर शहादरा में मिल जाते हैं। दिल्ली के अलावा लुधियान में घुमर मंडी मार्केट व करीमपुरा बाजार में भी थोक में कपड़े मिलते हैं। इन मार्केट में अापको वुलेन से लेकर पार्टीवीयर कपड़ों के लिए 1000 से भी अधिक दुकानें है। इन दुकानों पर अापको 40 से 50 फीसदी तक डिस्काउंट मिलता है। इसके अलावा आप मोलभाव भी कर सकते हैं।

Published on:
11 Nov 2018 10:40 am
Also Read
View All
Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

Post Office Vs Stock Market: पिछले 2 साल में पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी स्कीम्स जितना रिटर्न भी नहीं दे पाया शेयर बाजार, देखिए ये आंकड़े

Multibagger Stock: सिर्फ 3 हफ्ते में 1 लाख के कर दिए 2 लाख, आज भी लगा अपर सर्किट, जानें Amrapali Industries का रेवेन्यू और मुनाफा