मथुरा

वाइल्ड लाइफ किस तरह बदल रही कलंदरों का रही जीवन, देखें वीडियो

संस्था का उद्देश्य कलंदरों को नई जिंदगी देना पढ़ाई-लिखाई कराकर इनको भालू नचाने की वजह काम देकर आत्मनिर्भर बनाना है।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2018, 8:08 PM IST
kalandar
वाइल्ड लाइफ कलंदर पुनर्वास योजना के तहत कलंदरों का बदल रही जीवन, देखें वीडियो

मथुरा। कलंदरों की जिंदगी को संवारने के लिए वाइल्ड लाइफ नामक संस्था भरपूर प्रयास कर रही है। संस्था का उद्देश्य कलंदरों को नई जिंदगी देना पढ़ाई-लिखाई कराकर इनको भालू नचाने की वजह काम देकर आत्मनिर्भर बनाना है। कलंदर समाज संस्था की पहल से खुश नजर आ रहा है।

कलंदर समाज में खुशी

वाइल्ड लाइफ संस्था ने भालू नचाने वाले कलदरों के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है इस पहल के जरिए कलंदरों को शिक्षित करने के साथ-साथ उनको रोजगार दे रही है। वाइल्डलाइफ संस्था की पहल से कलंदर समाज बेहद खुश हैं। साकिर नाम के कलंदर ने बताया कि हम लोग पहले जंगल में से तीतर पकड़कर लाते थे, खरगोश पकड़कर लाते थे और उनको बेचकर अपना जीवन यापन करते थे। भालू को लोगों के मनोरंजन के लिए नचाकर पैसा कमाते थे लेकिन जब से वाइल्ड लाइफ संस्था ने हम लोगों का हाथ थामा है तब से हमारी जिंदगी बदल गई। हम लोगों ने खरगोश और तीतर को पकड़ कर बेचना बंद कर दिया क्योंकि इस संस्था ने हम लोगों को अच्छे विचार दिए। पढ़ाया और नई नई चीजों के बारे में बताया। संस्था ने हम लोगों को पढ़ाने के साथ-साथ यह बताया कि अगर हम अपने हाथ से कुछ चीजें ऐसी बनवायें जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करें और अपने हाथ से बनी हुई चीजों को हम लोगों तक पहुंचा सकें। कलंदर ने बताया कि संस्था हम लोगों को पढ़ाई-लिखाई के साथ साथ खाना, रहना और नौकरी दे रही है। हमें पहले और अब के जीवन में काफी बदलाव नजर आ रहा है।

पहले का जीवन

बदला जीवन

बता दें कि कलंदर समाज के लोग पहले भालू को जंगल से पकड़कर लाते थे और उनके नुकीले दांतों को तोड़कर उन्हें लोगों के बीच नचाते थे ताकि लोगों का मनोरंजन किया जा सके और उसके बदले लोग उन्हें जो रुपए देते थे उनसे वो अपना जीवन यापन करते थे। भालू को पकड़ कर लाना और उनके साथ दुर्व्यवहार करना यह उनके जीवन में शुमार था। जब से वाइल्ड लाइफ नामक संस्था ने इनका हाथ थामा है तब से तो इनकी जिंदगी बदल गई है। यह लोग अब अपने हाथों से बनाई हुई चीजों को बाजार में बेच कर अपना जीवन यापन करते हैं।

Updated on:
21 Sep 2018, 8:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला